छत्तीसगढ़ में कई जिलों के कलेक्टर इधर से उधर, सरकार ने 23 IAS अफसरों का किया तबादला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार की देर शाम प्रदेश के कई बड़े पदों पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया. इसके तहत प्रदेश के 23 अफसरों का स्थानांतरण किया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सभी 23 अफसरों के तबादले की सूची जारी की.

प्रदेश में कुछ ही महीनों के बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है. सरकार ने राज्य में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं. सीएमओ छत्तीसगढ़ के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्रांसफर सूची देर शाम जारी की गई. इनमें सभी 23 आईएएस अधिकारियों के नाम दिए गए हैं.

Tags: DM Transfer List, Raipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें