Mahakumbh 2025: रोपवे से 6 मिनट में होगा परेड मैदान से त्रिवेणी तक का सफर, इस तकनीक से होगा निर्माण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित सिंह/प्रयागराज. महाकुंभ 2025 से पहले प्रयागराज में रोपवे बनकर तैयार हो जाएगा. खास बात यह है कि छह मिनट के भीतर दो किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. जोकि परेड ग्राउंड से उत्तर त्रिवेणी बांध तक होगी. इस प्रोजेक्ट में 100 करोड़ रुपए लागत के अनुमान है. कुल पांच रोपवे तैयार किए जाने की योजना है.

राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन की ओर से डीपीआर बनाने के लिए राइट्स को लगभग 50 लाख तक का भुगतान किया जा चुका है. राइट्स की टीम पिछले 20 दिनों से रोप वे के लिए संगम और अलग क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर रही है. प्रथम एलाइनमेंट के रूप में परेड ग्राउंड कालीमार के उत्तर त्रिवेणी बांध के दक्षिणी क्षेत्र का और द्वितीय एलाइनमेंट के रूप में अक्षय वट मार्ग से दक्षिण स्थल का निरीक्षण किया गया. संगम क्षेत्र में रोपवे का निर्माण त्रिवेणी पुष्प से शुरू होकर यमुना नदी को पार कर परेड स्थित काली मार्ग के उत्तर त्रिवेणी बांध के समीप किया जाना है.

स्विट्जरलैंड की तकनीक का होगा उपयोग
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री को संबंधित विभागों से जल्द एनओसी जारी कर रूप में के निर्माण को प्रक्रिया शुरू कराने की सलाह दी गई है. बता दें कि विदेशी तकनीक से स्विट्जरलैंड की तर्ज पर रोप वे का निर्माण किया जाएगा. यह हर मौसम में आरामदायक रहेगा. संगम क्षेत्र में बनने वाले रोपवे से यात्रियों को सफर के दौरान वेंटिलेशन की विशेष सुविधा मिलेगी. परेड मैदान से त्रिवेणी तक का सफर मात्र 6 मिनट में पूरा होगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 20:32 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें