नई दिल्ली. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर सवार एक व्यक्ति को 1.13 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. जूतों में छिपाकर सोना ला रहे शख्स को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला आरोपी दुबई से दिल्ली आया था. यात्री की उम्र 25 से 30 साल के बीच है. उसे कोई शारीरिक समस्या नजर नहीं आ रही थी, तब भी उसने हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर की सेवा ली.
कस्टम अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्तार से जांच की गयी तो 1.13 करोड़ रुपये मूल्य का 2.15 किलोग्राम सोना पेस्ट के रूप में उसके जूतों में छिपा हुआ मिला.’’ अधिकारी ने कहा कि दुबई में काम करने वाले आरोपी को कुछ ट्रैवल एजेंट ने यात्रा टिकट का बंदोबस्त कराने के बदले सोने की तस्करी करने के लिए मनाया था.
यह भी पढ़ें:- अब इस राज्य में बेच सकेंगे कुत्ते का मांस, हाईकोर्ट ने 3 साल पुरानी रोक हटाई
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली के इस मार्केट में सस्ते में मिलेंगे ताजे फल, 300 से ज्यादा दुकानें हैं मौजूद

Video: मनीष सिसोदिया को याद कर भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- इतने अच्छे आदमी को जेल में डाल रखा है

कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के बाद आज पहली बार होगी रवाना, रेलवे अधिकारी रखे हैं खास नजर

अध्यादेश मामलाः अखिलेश यादव से आज मिलेंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस ने कसा तंज

Dog Attack: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में कुत्ते ने लड़की को काटा, अब घर से निकलने से घबरा रही

DU, JNU, BHU में एडमिशन के लिए CUET 2023 में कितने नंबर चाहिए?

दिल्ली में अब नहीं डूबेगा सूरज, रात 10 बजे के बाद भी खुले रहेंगे ये बाजार, आप जमकर करें खरीददारी

हेल्प-हेल्प की आवाज, दूत की तरह पहुंची PCR की टीम और CPR देकर बचाई महिला जान, जानिए मामला

सोरजिनी नहीं, दिल्ली का ये बाजार भी है बेहद सस्ता, आधे दाम पर मिलेगा सामान

दिल्ली: कनॉट प्लेस में यहां मिलता है एक से बढ़कर एक पान, जरूर करें ट्राई

JNU कैम्पस में दो छात्राओं से छेड़खानी, किडनैपिंग की कोशिश, पुलिस ने दर्ज की FIR
फ्री एयर टिकट के लिए की तस्करी
उन्होंने कहा, ‘‘करीब दो साल बाद घर आ रहे यात्री को सोना ले जाने के लिए दुबई से दिल्ली का हवाई टिकट दिया गया. कस्टम अधिकारियों से बचने के लिए व्हील चेयर इस्तेमाल करने का तरीका भी ट्रैवल एजेंट ने बताया था.’’ अधिकारी के अनुसार, आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
.
Tags: Custom Department, Fraud case, IGI airport
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 20:22 IST








