अमेठी में बहनोई को फंसाने के लिए साले ने रची थी साजिश, हादसे को बताया था हत्या का प्रयास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पप्पू पाण्डेय/अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी में बीते गुरुवार को शिवरतन गंज थाना क्षेत्र में खेत में पंपसेट की रखवाली कर रहे युवक को गोली मारने का अमेठी पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के खुलासे में युवक से तंमचा चेक करने के दौरान चली गोली से घायल युवक ने बहनोई को फंसाने के लिए फर्जी कहानी रची थी. एफआईआर दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने तंमचा व कारतूस बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाने के पेंडारा गांव के आदित्य कुमार सिंह बीते गुरुवार की रात खेत पर लगे पंप सेट की रखवाली करने के दौरान घायल हो गया था. इलाज के बाद आदित्य ने बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली के बढनापुर गांव में उसका बहनोई कुलदीप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का एफआईआर दर्ज कराया.

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस आदित्य सिंह व उनके पिता रामबहादुर को साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया तो कहानी पर शक हुआ. जिसके बाद पुलिस ने आदित्य सिंह से कड़ाई से पूछ-ताछ की तो आदित्य ने एक नई कहानी सुनाई.

कमर के ऊपर लगी थी गोली
मास्टरमाइंड आदित्य ने पुलिस को सच्चाई बताते हुए कहा कि एक जून को मेरे पिता, मेरी बहन व मेरा भांजा पेशी पर बाराबंकी जा रहे थे. हैदरगढ़ में मेरे बहनोई कुलदीप सिंह ने मेरे पिता के साथ बदतमीजी से व बहन को प्रताड़ित करने से नाराज चल रहा था. रात में ट्यूबवेल अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा खोल के चेक कर रहा था अचानक अंगूठा स्लिप हो जाने से फायर हो गया, जिससे हमारे दाहिने हाथ व दाहिने कमर के ऊपर गोली लग गयी.

तब मैंने तमंचा यहीं छुपा दिया था और घटना को छिपाने के लिए अपने बहनोई पर जानलेवा हमला करने का एफआईआर दर्ज कराई. ऐसा मैंने इसलिए किया कि मेरा बहनोई दबाव में आ जाएगा और मेरी बहन के साथ समझौता करके उसे अपने घर ले जाएगा. मेरी बहन का घर बस जाने के बाद मैं इस केस में सुलह समझौता कर लूंगा और हमारा काम हो जाएगा.

आरोपी को भेजा गया जेल
शिवरतनगंज थाने की पुलिस ने आरोपी आदित्य कुमार सिंह के अपराध वह घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार करने के बाद घटनास्थल से अवैध तमंचा एक कारतूस बरामद की और पूरे मामले पर विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य कुमार सिंह को जेल भेज दिया गया है. वहीं शिवरतन गंज थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आदित्य कुमार सिंह अपने बहनोई को गलत तरीके से केस में फंसाने के साथ ही अवैध असलहे के बरामद होने के बाद पूरे मामले पर कार्रवाई की गई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 19:47 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें