
पटना. बड़ी खबर बिहार से है जहां भारी पैमाने पर सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. बुधवार की शाम ट्रांसफर को लेकर अधिसूचना जारी की गई है. जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चेतन प्रसाद और मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक जैसे नाम भी शामिल हैं. चेतन प्रसाद को जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है वही केके पाठक जो कि बिहार के कड़क आईएएस अधिकारी माने जाते हैं को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.
एस सिद्धार्थ को गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है वहीं हरजोत कौर को कला संस्कृति एवं युवा विभाग की कमान सौंपी गई है. दीपक कुमार सिंह जो कि पहले शिक्षा विभाग में थे, वह सहकारिता विभाग में भेजे गये है वहीं विजयलक्ष्मी एस को प्रधान सचिव पशुपालन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है. एन सरवन को अगले आदेश तक सचिव ग्रामीण विकास बनाया गया है जबकि संजय कुमार अग्रवाल को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है. वंदना प्रेयसी को वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है वहीं आशिमा जैन को लघु संसाधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
प्रतिमा रानी को दरभंगा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है. बिहार के सीनियर आईएएस प्रत्यय अमृत को एक और विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. अब उनके जिम्मे आपदा प्रबंधन विभाग भी होगा. प्रत्यय अमृत के पास पहले से ही स्वास्थ्य विभाग और पथ निर्माण विभाग है, ऐसे में अब उनको एक अहम जिम्मेदारी दी गई है.








