अभिषेक हत्याकांड! मोबाइल से खुला राज, प्रेम-प्रसंग में की गई थी हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संतोष कुमार गुप्ता/छपरा: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विधायक कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का उद्भेदन सारण पुलिस ने कर लिया है और इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हैरत की बात है कि इस हत्याकांड में अभिषेक के दो सगे भाई भी शामिल थे.

अभिषेक की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वह एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था और वहां से वापस घर नहीं लौटा. बाद में उसका शव लावारिस हालत में बरामद किया गया. हत्या की इस अनसुलझी गुत्थी को सारण पुलिस ने सुलझा लिया है एवं हत्या में शामिल पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. मोबाइल के सीडीआर के सहारे पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई है. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त किए गए चाकू एवं मृत युवक के क्षतिग्रस्त मोबाइल को बरामद किया गया.

पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि 2 जून को जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर-बनियापुर बॉर्डर के पास भठकेसरी चंवर गांव के समीप अज्ञात शव मिला था. जिसकी पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव निवासी स्व. शिवनारायण प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई थी. इसको लेकर पुलिस ने मृतक के परिजनों के फर्द बयान के आधार पर जलालपुर थाना में दर्ज कर कांड का उद्भेदन करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अजीत कुमार, अभिषेक तिवारी, रितेश तिवारी विकास महतो और मुकेश महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चाकू और तीन मोबाइल बरामद किया है. जिसमें एक मोबाइल मृतक के परिवार वालों का था.

OMG! गर्मी से बेहाल बंदरों के छत पर देखें करतब, पानी की टंकी में डुबकी लगाकर ले रहे ठंडक, देखें Video

निर्मम तरीके से अभिषेक की कर दी गई थी हत्या
परिजनों ने बताया कि घटना के दिन अभिषेक को बारात ले जाने के लिए दो युवक बाइक से आया था और वे लोग उसे बाइक पर बैठाकर साथ ले गए थे. लेकिन सुबह जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार वाले उसकी खोजबीन में लग गए. इसी दौरान दोपहर में जब जलालपुर थाना गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि भटकेसरी गांव से एक युवक का शव बरामद किया गया है. जिसके बाद शव की पहचान अभिषेक के रूप में हुई.

जलालपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि युवक के दोनों हाथ पीछे से बांधकर धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की गई है. जिसमें शामिल आरोपियों की पहचान कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Tags: Bihar News, Crime News, Saran News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें