भरे प्रेस कांफ्रेंस में बोले अखिलेश यादव- क्या पता आपलोगों में भी कोई शूटर हो जो यहीं गोली मार दे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है. अगर हम पूरे यूपी की विधि-व्यवस्था देखें तो ये देखना चाहिए कि लगातार उत्तर प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी ही क्यों हैं, इसका मतलब क्या है. सबसे ज्यादा असुरक्षित अगर कहीं महिलाए और बेटियां है तो लखनऊ और उत्तर प्रदेश में हैं. नोएडा में बहुत सी घटनाए हुई हैं जो दिल्ली के समीप है. बस्ती में एफआईआर लिखने के लिए धरना चल रहा था. महिला वकील का घर के बाहर ही कत्ल कर दिया गया.

अखिलेश ने कहा कि 5 महीने में नोएडा में 88 दुष्कर्म हुए हैं. कन्नौज के एक सांसद ने चौकी में घुसकर पूरी चौकी को पीटा. पुलिस को पीटने वाले लोग खुले आम कार्यक्रम कर रहे हैं. लखनऊ में सीसीटीवी में घटनाए सामने आती हैं. आज पुलिस कस्टडी में जान जा रही है, कोर्ट में लोगों को मारा जा रहा है. सरकार ने खुली छूट दी है, जहां चाहो वहां मारो, यही लॉ एंड आर्डर है. अखिलेश ने कहा कि क्या पता आप लोग में ही कोई बैठा है जो निकाल कर यहीं गोली मार दे. सपा प्रमुख ने कहा कि एक महिला विधायक ने मुस्लिम को 20 हजार रुपए दिए और मंदिर में मन्नत रखवाया. अगर सांसद को पुलिस नही पकड़ पा रही हैं तो समाजवादियों को बता दें, हम पकड़ कर दे देंगे.

अखिलेश यादव ने लखनऊ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  मैं अखिलेश यादव और उनके लोगों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. हमारी लंबी बातचीत हुई और आप सभी इस विषय को जानते हैं. दिल्ली के लोग संघर्ष करते हैं और मतदान करते हैं और सरकार चुनते हैं. वे सभी उम्मीद करते हैं कि चुनी हुई सरकार उनकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. हमारी सरकार बनते ही केंद्र की सरकार ने अधिकारियों को विनियमित करने की शक्ति हमसे छीन ली, उसके बाद भी हमने काम किया और फिर जीते.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

केजरीवाल ने कहा कि 8 साल बाद सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने हमारे पक्ष में फैसला दिया, फिर 19 मई को पीएम ने अध्यादेश के जरिए फैसला सुरक्षित रख लिया. उन्होंने ऐसा 19 मई को किया क्योंकि अदालत छुट्टी पर थी. उन्होंने ऐसा 19 मई को किया क्योंकि अदालत छुट्टी पर थी, इसलिए हमें एक महीने तक इंतजार करना होगा. जब वो इस अध्यादेश को संसद में लाएंगे, भाजपा के पास लोकसभा में संख्या है, लेकिन राज्यसभा में उनके पास संख्या नहीं है. मैं दिल्ली की जनता की तरफ से अखिलेश जी और उनकी जनता को धन्यवाद देता हूं. अखिलेश के साथ लंबी बात चीत हुई दिल्ली के लोगो ने लंबा संघर्ष किया वोट डालकर सरकार चुना और उम्मीद करते हैं की उनकी जरूरतें पूरी हो. लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात की. इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे.

Tags: Arvind kejriwal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें