Cobra Snake: घर के आंगन में खेल रहे थे बच्चे, तभी आ पहुंचा कोबरा, मच गई चीख-पुकार, फिर…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनूप पासवान/कोरबा. कोरबा के न्यू राजस्व कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई जब एक घर में विशालकाय नाग फन फैला कर बैठ गया. जहां कोबरा सांप बैठा था, वहां बच्चे खेल रहे थे. गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ. शोरगुल से यह बात आग की तरह पूरी कॉलोनी में फैल गई. इसके बाद सर्पमित्र को इसकी सूचना दी गई.

राजस्व कॉलोनी के एक घर में शाम के वक्त आंगन में बच्चे खेल रहे थे. तभी अचानक एक कोबरा सांप वहां आ पहुंचा. फन फैलाए बैठे जहरीले सांप को देखकर लोग भयभीत हो गए. बच्चे चिल्लाने लगे. घर के लोगों ने तत्काल फोन कर सर्प मित्र अविनाश यादव को बताया. सर्पमित्र आकाश मौके पर पहुंचे और जहरीले कोबरा सांप का रेस्क्यू किया, जिसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली.

सांप दिखे तो इन नंबरों पर करें कॉल
सर्पमित्र अविनाश यादव ने कोबरा प्रजाति के सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है. उन्होंने लोगों से अपील भी की कि जब कभी सांप नजर आए तो उसे छेड़े नहीं, बल्कि इसकी सूचना सर्प मित्र को दें. सर्प मित्र अविनाश यादव ने बताया कि इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. कहा कि इंसानों के साथ सांपों को भी बचाना जरूरी है. सांप अगर नजर आता है तो उसे मारे नहीं. इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें–9827917848, 7987957958, 9009996789.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 18:23 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें