गोविंद कुमार/गोपालगंज. गोपालगंज पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने सीवान के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की 9 बाइक बरामद की गयी है. जिसे गोपालगंज के अलग-अलग जगहों से चोरी की गयी थी.
पुलिस को इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए चोरों तक खुद ग्राहक बनकर पहुंचनी पड़ी. जहां, चोरों ने चोरी की बाइक की अलग-अलग रेट निर्धारित किया था. गिरफ्तारी के बाद उनके निशानदेही पर सीवान के अलग-अलग जगहों से 9 मोबाइक बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है.
गिरफ्तार बाइक चोर की निशानदेही पर 9 बाइक किया बरामद
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि स्पलेंडर बाइक के लिए पांच हजार रुपए, पैशन-प्रो के लिए सात हजार और अपाची-पल्सर के लिए 10 हजार रुपए रेट लगाया था. पुलिस भी सादे लिबास में ग्राहक बनकर चोरों के पास पहुंची और दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर से (गोपालगंज)

‘पुल गिरने के सबसे बड़े जिम्मेदार नीतीश कुमार’, RJD विधायक बोले- अपने हिसाब से सरकार चलाते हैं CM

यहां शास्त्रार्थ में एक महिला से हार हो गए थे जगद्गुरु शंकराचार्य, आश्रम के पक्षी भी बोलते थे संस्कृत

Lakhisarai News: गरीब और जरूरतमंद बच्चों का सहारा बना गायत्री परिवार, फ्री एजुकेशन देने के साथ भर रहे हैं संस्कार

Success story: 4 साल में मां को खोया, मंदिरों में भजन कर किया रियाज, अब तक गा चुके हैं 15 गाना, सुनिए स्थानीय कलाकार का दर्द

Bihar News: प्रवासी श्रमिक की मृत्यु या अपंगता होने पर सरकार देती है मदद, जानें पूरा प्रोसेस

हाजीपुर की इस जेल में परिवार के साथ खाना खाकर लोग ले रहे आनंद, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

Samastipur News: कवि सम्मेलन में कवियों ने बढ़ती टेक्नॉलॉजी पर बोला हमला, कहा-किताबों का महत्व नहीं हो सकता खत्म

EMRS Recruitment 2023: भारत सरकार में टीचिंग, नॉन टीचिंग के पदों पर नौकरी की भरमार, लाखों में मिलेगी सैलरी

प्राइवेट जॉब छोड़ शुरू की सब्जी की खेती, अब कमा रहे हैं 50 हजार रुपये महीना, युवाओं को दी ये सलाह

OMG! गर्मी से बेहाल बंदरों के छत पर देखें करतब, पानी की टंकी में डुबकी लगाकर ले रहे ठंडक, देखें Video

Success story : पति के कार सजाने के धंधे से आया आरती को फूलों की खेती का आइडिया, कई जिलों में है सप्लाई
गिरफ्तार किये गये अपराधियों की पहचान सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन अलावल टोला निवासी रोहित यादव और बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिलसंडी गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में की गयी है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इन बदमाशों के पास से एक चाकू, दो मोबाइल और 9 बाइक बरामद की गयी है. एसपी ने बताया कि बरामद बाइक को सत्यापन करने के बाद असली गाड़ी मालिकों को सूचित कर जिला पुलिस के द्वारा वापस किया जायेगा.
गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पुलिस लगा रही है पता
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं, पुलिस पूछताछ करने के बाद छापेमारी कर रही है. वहीं, इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. दरअसल, यह गिरोह पिछले कई महीनों से बाइक चोरी की वारदात में शामिल था.
बाइक चोरी रोकने के लिए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी. जिसमें सदर इंस्पेक्टर हीरालाल प्रसाद, मांझा थानाध्यक्ष विशाल आनंद, पुलिस अधिकारी रायकांत दूबे, श्याम नारायण प्रसाद, मुकेश कुमार, सत्यम कुमार के अलावा सिपाही नंदन कुमार, दिलीप कुमार व राम दयाल सिंह को शामिल किया गया था.
.
Tags: Bihar News, Crime News, Gopalganj news
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 18:19 IST








