सुरेंद्र विश्वास के जज्बे को सलाम, 220 बार किया है रक्तदान,अब इस बात के लिए चला रहे है मुहिम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुनील जिंदल/गोहाना. ‘रक्तदान महादान’ यह कहावत तो आप सब ने सुनी ही होगी. रक्तदान कर हम किसी की जान भी बचा सकते हैं. यह आम धारणा है कि एक आम व्यक्ति अपने जीवन में एक या दो बार ही रक्त दान करता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रक्त दान को अपने जीवन का ही लक्ष्य बना लेते हैं. ऐसे ही एक शख्स हैं गोहाना के रहने वाले सुरेंद्र विश्वास जो अब तक 220 बार रक्त दान कर चुके हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है.

सुरेंद्र विश्वास ने सोलह साल की उम्र में पहली बार रक्त दान किया था. उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा. सुरेंद्र विश्वास रक्त दान करने के लिए दूर-दराज़ (35 से 40 किलोमीटर)का सफर भी साईकिल से तय करते है .यही नहीं अपनी शादी के अवसर पर भी अपनी पत्नी के साथ रक्तदान किया था . सुरेंद्र विश्वास को राज्य सरकार तीन बार रक्तदान स्टेट अवार्ड से नवाज़ चुकी है. वहीं सुरेंद्र अब तक 1400 से ज्यादा रक्त दान शिविर लगवा चुके हैं.

ज़रूरतमन्दों के लिए चलाते हैं एनजीओ
सुरेंद्र विश्वास ने रक्त ज़रूरतमन्दों की मदद करने के लिए ‘आहुति’ नाम का एक एनजीओ भी बनाया है.जो सिर्फ एक फोन आने के बाद रक्त उपलब्ध करवा देते हैं. सुरेंद्र विश्वास का रक्त देने का सिलसिला आज भी जारी है. सुरेंद्र विश्वास ने बताया कि मैंने पहली बार 16 साल की उम्र में रक्तदान किया था उस समय मैं 11वीं क्लास में पढ़ता था .जब वे 19 साल के थे तो साइकिल चला कर रोहतक पीजीआई में रक्तदान किया था. यही नहीं वो नेत्रदान व मरने के बाद शरीर दान को लेकर भी मुहिम चला रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 18:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें