Success Story: टीना डाबी IAS कैसे बनीं? नोट करें UPSC टॉपर्स के सक्सेस मंत्र, आप भी बन जाएंगे अफसर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Success Story, Tina Dabi IAS: देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर पाना आसान नहीं होता है. लेकिन हर साल लाखों उम्मीदवारों में से करीब 900 उसमें सफल जरूर होते हैं (UPSC Toppers). इसका मतलब है कि उनकी स्ट्रैटेजी और मेथड बाकी लोगों से कुछ अलग होता होगा. जानिए टीना डाबी, इरा सिंघल (Ira Singhal IAS) आदि के सक्सेस मंत्र, जिनसे आप भी सफलता की इबारत लिख सकते हैं.

01

UPSC Toppers Success Mantra: लाखों लोग यूपीएससी परीक्षा पास करने का सपना देखते हैं (UPSC Exam). इसके बाद सरकारी अफसर बन जनसेवा की राह आसान हो जाती है (Sarkari Naukri). आईएएस हों या आईपीएस या आईआरएस, इन सभी अफसरों का समाज में बहुत मान होता है. अगर आप भी सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं तो यूपीएससी परीक्षा के पिछले कुछ सालों के टॉपर्स की कहानियां और सक्सेस मंत्र आपकी मदद कर सकते हैं.

02

Kanishak Kataria IAS: आईएएस कनिष्क कटारिया ने 2018 में यूपीएससी परीक्षा में फर्स्ट रैंक हासिल की थी. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. राजस्थान कैडर में पोस्टेड कनिष्क कटारिया फिलहाल अलवर जिला परिषद में सीईओ पद पर हैं. उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी NCERT किताबों से की थी. उनका कहना है कि यह ये किताबें स्पष्ट रूप से लिखी गई हैं और हर विषय के लिए बेस्ट हैं. बेसिक्स क्लियर करने के बाद ही एडवांस बुक्स रेफर करनी चाहिए.

03

Tina Dabi IAS: टीना डाबी 2015 यूपीएससी परीक्षा की टॉपर हैं. फिलहाल वह जैसलमेर की डीएम हैं (Jaisalmer DM Name). टीना डाबी आईएएस सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं. आईएएस टीना डाबी कहती हैं कि हर विषय को कम से कम 3 बार रिवाइज करना चाहिए. एक हफ्ते तक आप जो भी पढ़ें, अगले हफ्ते उसका रिवीजन जरूर करें. इससे चीजें दिमाग में स्थायी तौर पर फिट हो जाएंगी.

04

Govind Jaiswal IAS: गोविंद जायसवाल उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं. उनके पिता ने रिक्शा चलाकर पूरे परिवार का पालन-पोषण किया है. आईएएस गोविंद जायसवाल अभी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर तैनात हैं. गोविंद के संघर्ष पर एक बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है. गोविंद कहते हैं कि अगर आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से किसी के सामने रख पाने में सक्षम है तो भाषा को बैरियर नहीं माना जा सकता है. 2006 में इन्होंने 48वीं रैंक हासिल की थी.

05

Ira Singhal IAS Success Mantra: उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली इरा सिंघल 2014 बैच की टॉपर हैं. उनकी जिंदगी का दूसरा नाम ही संघर्ष रहा है. वह स्कोलियोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं. इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वह यूपीएससी उम्मीदवारों को सलाह देती हैं कि खुद को ज्यादा स्टडी मटीरियल में नहीं उलझाना चाहिए. अपने बेसिक्स को क्लियर रखें और NCERT किताबों पर फोकस करें.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें