बेहद संस्कारी है बॉलीवुड का ये विलेन, कभी महेश भट्ट ने सेट से निकलवा दिया था बाहर, ‘संघर्ष’ से मिली पहचान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने कई फिल्मों में विलेन के रोल निभाकर खूब वाहवाही लूटी है. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने ‘दुश्मन’ और ‘संघर्ष’ जैसी फिल्मों में कई ऐसे किरदार निभाए जिन्हें लोग शायद ही कभी भुला पाएगा. अपने किरदारों में वह जान फूंक देते हैं. जबकि रियल लाइफ में वह अपने किरदारों से पूरी तरह अलग हैं. रियल लाइफ में बॉलीवुड का ये विलेन काफी संस्कारी है.

एक्टर, प्रोड्यूसर, होस्ट, लेखक और उम्दा अभिनेता आशुतोष राणा सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी, तेलुगू कन्नड़, तमिल फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं. आशुतोष एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ संजीदा इंसान और फैमिली मैन भी हैं. सोशल मीडिया पर पॉपुलर आशुतोष अपनी वाइफ रेणुका शहाणे के साथ ज्ञान और संस्कार की बातें शेयर करते रहते हैं. लेकिन इसी संस्कारी एक्टर को अपने संस्कार ही वजह से कभी काफी बेइज्जती झेलनी पड़ गई थी. एक बार तो एक्टर को फिल्म के सेट से भी बाहर कर दिया गया था. आइए जानते हैं क्या था पूरा किस्सा.

कभी बिट्टू सरदार बनकर लूटी थी वाहवाही, अब बदल चुका है पूरा लुक, कहां गुम है ऋतिक का ये ऑन स्क्रीन फ्रेंड

डायरेक्टर ने आशुतोष को दिखाया बाहर का रास्ता
आशुतोष अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘एक बार वह महेश भट्ट से मिलने गए. आदत और संस्कार के मुताबिक उन्होंने मिलते ही महेश जी के पैर छू लिए. लेकिन उनके ऐसा करते ही वह भड़क गए क्योंकि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई उनके पैर छुए, ऐसा करने वालों से उन्हें सख्त नफरत थी. गुस्से में वह सेट पर मौजूद लोगों पर गुस्सा करने लगे कि इन्हें अंदर किसने आने दिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, वह जब कही महेश भट्ट से मिलते तुरन्त पैर छू लेते. एक दिन महेश भट्ट ने पूछा कि पैर क्यों छूते हैं, मुझे इससे नफरत है, तब उन्होंने बताया कि पैर छूना उनके संस्कार में है. इसके बाद महेश भट्ट ने एक्टर को गले लगा लिया और टीवी सीरियल ‘स्वाभिमान’ में पहला रोल दिया.

‘संघर्ष’ से मिली थी अलग तरह की पहचान
अक्षय कुमार की फिल्म‘संघर्ष’आशुतोष राणा ने एक ऐसे किन्नर का किरदार निभाया था जो बच्चों की बलि देकर अमर होना चाहता है. लज्जा शंकर पांडे की चीख, सनकीपन और जीभ को ट्विस्ट करने वाली आवाज ने थियेटर में बैठे दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे. इस किरदार को निभाने के बाद आशुतोष की पहचान बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन के तौर पर की जाने लगी. फिल्म ‘संघर्ष’ के लिए आशुतोष को फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था. इस फिल्म को मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था और तनुजा चंद्रा ने डायरेक्ट किया था.

बता दें कि आशुतोष राणा रियल लाइफ में काफी धार्मिक इंसान हैं. वे भगवान शिव के परम भक्त हैं. उनका कहना है कि वह चाहे शूटिंग में कितने ही बिजी क्यों न हों लेकिन जब उनके गुरु सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महारुद्र यज्ञ के लिए उन्हें बुलाते हैं तो वो सारे काम छोड़कर वहां पहुंच जाते हैं. आशुतोष राणा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका साहणे से शादी की है.

Tags: Ashutosh rana, Entertainment news., Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें