लखनऊ कोर्ट में फायरिंग, मुख्‍तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्‍या, वकील की ड्रेस में आए थे बदमाश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखनऊ. इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है जहां एससी-एसटी कोर्ट के बाहर फायरिंग की घटना हुई है. वकील की ड्रेस में आये बदमाशों (शूटर्स) ने युवक को गोली मारी जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक मुख्तार अंसारी का करीबी संजीव जीवा बताया जा रहा है. कोर्ट में हुई गोलीबारी की इस घटना से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.

जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी की घटना में एक बच्ची को भी गोली लगी है. मृतक स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का अभियुक्त था जो कि मुख्तार अंसारी का करीबी भी बताया जा रहा है. दिनदहाड़े कोर्ट कैंपस में हुई शूटआउट की इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच के लिये पहुंची.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें