दिल्ली: कनॉट प्लेस में यहां मिलता है एक से बढ़कर एक पान, जरूर करें ट्राई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिया पांडे/दिल्ली. भारत में लोगों को पान का क्रेज है. यह क्रेज नया नहीं है, बल्कि भारत में परंपरा रही है. अगर आप भी पान खाने के शौकीन हो तो ये खबर आपके लिए है. यूं तो पान हर जगह पर मिलते हैं, लेकिन शुक्ला ओडियन पान पैलेस पर हर वह पान मिलता है, जिसका नाम आपकी जुबान पर आएगा. यहां युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी पान का स्वाद लेने आती हैं.

कनॉट प्‍लेस में स्थित शुक्ला ओडियन पान पैलेस नाम की यह दुकान, कई साल से लोगों को पान खिला रही है. दुकान के संचालक देवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी ये दुकान 1948 से खुली है. पहले ये दुकान उनके दादा जी चलाते थे.

यहां आपको स्‍ट्रॉबेरी पान, घूंडी पान, चुस्‍की पान और चॉकलेट पान जैसे बहुत सारे फ्लेवर्स का स्‍वाद चख सकते हैं. यहां का सबसे बेहतरीन पान फायर पान है जिसको लोग दूर-दूर से खाने के लिए आते हैं. वहीं पान की कीमत की बात करें तो एक नॉर्मल मीठे पान की कीमत 40 रुपए से शुरु है. यहां पर भोजन करने के बाद लोग पान खाना पसंद करते हैं. वैज्ञानिक तौर पर देखा जाए तो पान के कई फायदे भी हैं. खाना खाने के बाद पान खाने से खाना जल्‍दी पच जाता है. मगर अब लोग पान को माउथ फ्रेशनर की तरह खाते हैं.

जानें दुकान की टाइमिंग और लोकेशन

पान की दुकान सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहती है. वहीं इसका नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है और यह कनॉट प्लेस के डी ब्लॉक के गोल चक्कर के पास है.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 15:11 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें