नगरपालिका भर्ती घोटालाः कोलकाता में CBI की पड़ी रेड, भर्तियों में धांधली का आरोप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में नगर निकायों में भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले की अपनी जांच के सिलसिले में बुधवार को राज्य में कई ठिकानों पर छापे मारे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार सुबह साउथ दम, पानीहाटी, कांचरापाड़ा, चिनसुराह और दमदम सहित 14 नगरपालिकाओं में कई ठिकानों पर तलाशी ली. अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम ने सॉल्ट लेक इलाके में राज्य शहरी विकास विभाग के दफ्तर पर भी छापा मारा.

24 अप्रैल को सीबीआई ने दर्ज किया था मामला
उन्होंने बताया कि इन नगर निकायों में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए रिश्वत लिए जाने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है. कथित घोटाला पश्चिम बंगाल में विभिन्न नगर पालिकाओं में क्लर्क, सफाई कर्मचारी, चपरासी और ड्राइवरों की भर्ती में अनियमतिताओं से संबंधित है. बता दें कि बीते 24 अप्रैल को सीबीआई ने निगमों की भर्तियों में कथित तौर पर अनियमितता बरतने के मामले में FIR दर्ज किया था.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था जांच का निर्देश
सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया था. कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले की जांच सीबीआई को करने का आदेश दिया था. उच्च न्यायालय ने सीबीआई को इस आदेश के आधार पर उठाए गए कदमों के बारे में 28 अप्रैल को एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था.

सीबीआई कर रही है घोटाले की जांच
न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा अनुरोध किए जाने पर नगरपालिका भर्ती में कथित घोटाले की जांच में सीबीआई और ईडी की सहायता करने का निर्देश दिया था. ईडी ने कहा था कि कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले की भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत निर्धारक एजेंसी (सीबीआई) द्वारा जांच के लिए एक अलग प्राथमिकी की आवश्यकता होगी.

Tags: CBI Raid, Kolkata

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें