टाटा ग्रुप ने साबित किया अपना ‘लोहा’, देश के सिर का ताज है टाटा का ये ब्रांड, दुनिया में कायम दबदबा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भारत के टॉप 100 वैल्युएबल ब्रांड ने शानदार तरक्की देखी है.
उनकी कुल वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई है.
Tata Group का डिजिटल मीडियम पर फोकस बढ़ा है.

नई दिल्ली. टाटा ग्रुप (Tata Group) ने एक बार फिर अपना लोहा साबित कर दिया है. भारत के सबसे पुराने कारोबारी समूह टाटा ग्रुप को हाल में ही देश का सबसे वैल्युएबल ब्रांड होने का खिताब मिला है. टाटा ग्रुप 26.4 अरब डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ देश के कारोबारी समूह में सबसे ऊपर है. टाटा ग्रुप पहला इंडियन ब्रांड है जिसने $25 अरब के मार्क को पछाड़कर अपनी ब्रांड वैल्यू बनाई है. यह पहली बार है जब किसी भारतीय ब्रांड ने ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 2023 – दुनिया के शीर्ष 500 सबसे वैल्यूएबल ब्रांडों की वार्षिक रैंकिंग के टॉप 100 में शामिल हुआ है.

भारत के सभी टॉप वैल्यूएबल ब्रांड ने पिछले कुछ दिनों में अच्छी खासी तरक्की की है और उनकी कुल वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई है. पिछले 2-3 सालों में टाटा ग्रुप के कामकाज में कई राजनीतिक बदलाव हुए हैं.

ये भी पढ़ें: इस लड़के के बिजनेस पर है रतन टाटा का हाथ, खड़ी कर दी ₹500 करोड़ की कंपनी, चल पड़ा उनकी ही राह पर

भारत के टॉप 100 वैल्युएबल ब्रांड ने की शानदार तरक्की
अग्रणी ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी, ब्रांड फाइनेंस के अनुसार, कोरोना संकट के बाद कारोबारी स्थितियों में बदलाव और भू राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारत के टॉप 100 वैल्युएबल ब्रांड ने शानदार तरक्की देखी है. उनकी कुल वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई है. पिछले 2-3 सालों में टाटा ग्रुप के कामकाज में कई राजनीतिक बदलाव हुए हैं. Tata Group का डिजिटल मीडियम पर फोकस बढ़ा है और अपने डायवर्स पोर्टफोलियो में इसने तकनीक का व्यापक उपयोग करने की योजना बनाई है. इसके साथ ही कम्युनिटी वेलफेयर और सस्टेनेबिलिटी के मामले में टाटा ग्रुप की रैंकिंग हमेशा बेहतर रही है.

ताज ने हासिल किया सबसे मजबूत ब्रांड का खिताब
ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा ग्रुप ने ग्लोबल लेवल पर सस्टेनेबिलिटी परसेप्शन वैल्यू में 49वें नंबर पर जगह बनाई है. ब्रांड वैल्यू में टाटा ग्रुप भारतीय कंपनियों में जहां सबसे ऊपर है, वहीं लगातार दूसरे साल उसके ब्रांड ताज ने सबसे मजबूत ब्रांड होने का खिताब हासिल किया है. सबसे मजबूत ब्रांड में मार्केटिंग इन्वेस्टमेंट्स, फेमिलैरिटी, लॉयल्टी, स्टाफ सटिस्फेक्शन और कॉरपोरेट रेपुटेशन आदि शामिल है. ताज ग्रुप की ब्रांड वैल्यू 374 मिलियन डॉलर के करीब है जो भारत में सबसे मजबूत ब्रांड के तौर पर सामने आई है.

कपड़ों में रेमंड है सबसे ऊपर
महिंद्रा समूह ने भारत के सातवें सबसे मूल्यवान ब्रांड के रूप में छलांग लगाई है, जो 15 प्रतिशत बढ़कर 7 बिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य पर पहुंच गया है. इसके अलावा टाटा स्टील, हिंडाल्को और वेदांता जैसे ब्रांडों ने पिछले एक साल में भारत में बुनियादी ढांचे और ग्रीनफील्ड निवेश में पुनरुद्धार के पीछे मजबूत वृद्धि दर्ज की. रेमंड 2023 के लिए भारत में सबसे मूल्यवान कपड़ों का ब्रांड बन गया और ब्रांड मूल्य में 83.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 273 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया.

Tags: Five Star Hotel, Hotel, Ratan tata, Tata

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें