Rishikesh Famous Food: देसी घी से तवे पर बनता है ये स्‍पेशल पिज्जा-कुल्चा, एक बार खाएंगे तो हो जाएंगे दीवाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: योगनगरी ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. इसके अलावा यह एक काफी सुंदर पर्यटन स्थल भी है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. घूमने आने वाले सभी पर्यटकों को यहां का खानपान भी काफी पसंद आता है. इन दिनों ऋषिकेश के एक स्टॉल में काफी भीड़ दिखाई दे रही है. इस स्टॉल पर मिलने वाले व्यंजन काफी हटकर हैं. ऋषिकेश में एम्‍स के गेट नंबर 3 पर स्थित यह स्टॉल पिज्जा कुल्चे का है. लोगों को यहां का पिज्जा कुल्चा काफी पसंद आ रहा है. ऋषिकेश में यह एकमात्र स्टॉल है, जहां आपको पिज्जा कुल्चा उपलब्ध होगा.

इस पिज्जा कुल्चे को अलग तरीके से बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए ओवन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और न ही पिज्जा के बेस का. सूजी के बने कुल्चे को अच्छे से तवे पर सेका जाता है. इसके बाद छोले को करारा कर बेस के ऊपर लगाया जाता है. फिर प्याज, टमाटर, पनीर समेत अन्य चीजें डाली जाती हैं और इसे तब तक सेका जाता है, जब तक सूजी का बना कुल्चे का बेस पिज्जा बेस की तरह कुरकुरा न हो जाए. इसके बाद इसे स्वादिष्ट चटनी के साथ परोसा जाता है.

हरियाणा से आए शिव चंद्र बताते हैं कि वे ऋषिकेश घूमने आए थे. उसी दौरान उनकी नजर इस स्टॉल पर पड़ी. यहां काफी भीड़ थी. यहां उन्होंने पिज्जा कुल्चा खाया. साथ ही बताया कि उन्होंने पहले कभी इसके बारे न सुना था और न खाया था. उन्होंने इसका स्वाद लिया जोकि उन्हें बेहतरीन लगा. वहीं, एक दूसरे ग्राहक रविन्द्र बताते हैं कि उन्होंने पहली बार पिज्जा कुल्चा खाया है, जोकि उन्हें काफी पसंद आया. यह पिज्जा बाकियों से हट कर है क्योंकि इसमें सूजी के कुल्चे का इस्तेमाल किया जाता है. इसके ऊपर छोले फ्राई करके डाले जाते हैं. साथ ही देसी घी में बनने वाला यह पिज्जा काफी हेल्दी भी है.

50 रुपये में पिज्जा कुल्चे का जबरदस्त स्वाद
अगर आप ऋषिकेश घूमने आए हुए हैं, तो इस स्टॉल पर एक बार पिज्जा कुल्चे का स्वाद जरूर लें. इस स्टॉल पर आपको पिज्जा कुल्चा सुबह 10 बजे से शाम को 8 बजे तक मिलेगा. आपको यह स्वादिष्ट पिज्जा कुल्चा मात्र 50 रुपये में उपलब्ध हो जाएगा. इस स्टॉल पर आपको पिज्जा कुल्चा के साथ ही छोले कुल्चे और मैगी भी मिल जाएगी.

Tags: Food 18, Pizza, Rishikesh news, Street Food

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें