Can a room be cooled by leaving the refrigerator open What if fridge door kept open for long time – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

फ्रिज और एसी दोनों का काम होता है कूलिंग करना.
फ्रिज अंदर रखे सामान को ठंडा रखता है.
लेकिन क्या फ्रिज एक कमरे को ठंडा कर सकता है.

नई दिल्ली. यह अटपटा लग रहा होगा कि भला फ्रिज का दरवाजा खोल दिया जाए तो क्या पूरा कमरा ठंडा हो सकता है. मगर इंटरनेट पर लोग इस तरह की चीजों के बारे में सर्च कर रहे हैं. क्योंकि जैसे ही लोग फ्रिज खोलते हैं तो एक ठंडक सी फैलने लगती है. उन्हें लगता है कि शायद पूरा का पूरा कमरा भी इसी तरह ठंडा किया जा सकता है. अब एयर कंडीशनर लगवाना हर किसी की जेब से बाहर का सौदा होता है तो ज्यादा दिमाग चलाने वाले लोग इसी तरह के हैक्स खोजने की कोशिश में रहते हैं. आपने भी कभी इसी तरह से सोचा तो होगा ही.

वैसे गर्मियों में घरों में एसी और फ्रिज का जमकर इस्तेमाल होता है. दोनों का सैद्धांतिक काम है कूलिंग करना. एसी की बात करें तो यह कमरे की गर्मी को खींचकर उसे ठंडा करता है. तो दूसरी ओर फ्रिज अंदर रखे सामान को ठंडा रखकर उसे खराब होने से बचाता है. अगर हम फ्रिज का दरवाजा खोलकर उसे एक बंद कमरे में रख दें तो क्या वह कमरे को ठंडा का पाएगा? चलिए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: क्या बिजली बचाने के लिए रात में बंद रख सकते हैं फ्रिज? कितने बचेंगे पैसे? जानिए इसके फायदे और नुकसान

कैसे काम करता है फ्रिज?
किसी भी चीज को ठंडा करने वाली मशिन कूलिंग के बदले गर्मी या गर्म हवा छोड़ती है. अगर फ्रिज की बात करें तो इसका कंप्रेसर भी कूलिंग करने के लिए वातावरण में गर्मी को छोड़ता है. फ्रिज में सेंसर लगे होते हैं जो अंदर ठंडा होने पर कंप्रेसर को बताते हैं कि कूलिंग एक निश्चित टेम्प्रेचर तक हो गई है और उसे कब बंद होना है.

फ्रिज का दरवाजा खुला रखने पर क्या रूम होगा ठंडा?
अगर फ्रिज को एक कमरे में दरवाजा खोल कर छोड़ दिया जाए तो उसमें लगे सेंसर कमरे के तापमान को मापने लगेंगे. ऐसे में फ्रिज को लगेगा कि उसे और कूलिंग की जरूरत है. यह इसलिए होता है क्योंकि फ्रिज भी उस कमरे का भाग हो गया है. अब वह कंप्रेसर को बताएगा कि अंदर गर्मी बहुत बढ़ गयी है और कूलेंट को ज्यादा चलाने की जरूरत है. इस चक्कर में कंप्रेसर अधिक पावर लेगा और कूलैंट और कंप्रेसर दोनों मिलकर कमरे में ही पहले से अधिक गर्मी फेकेंगे.

इसका मतलब यह हुआ की फ्रिज जो तापमान कम कर रहा है वही वापस गर्मी के रूप में कमरे में भी आ रहा है. ये ऐसा होगा जैसे आपने कुएं से पंप के द्वारा पानी खींचा और वापस दूसरे पाइप से फिर कुएं में डाल दिया. कुएं का पानी का लेवल कम नही होगा. इस तरह धीरे-धीरे कमरे का तापमान बढ़ जाएगा.

Tags: Summer, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें