Gold-Silver Price Today: मेरठ सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की फिर बढ़ी चमक, जानें आज के भाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ. वैवाहिक सीजन और अंतरराष्ट्रीय उथल-पुथल के बीच एक बार फिर से सोने व चांदी के रेट में इजाफा देखने को मिला है. मेरठ सर्राफा बाजार में बुधवार 7 जून को 24 कैरेट सोना के दाम में 700 रुपये की वृद्धि हुई है. 10 ग्राम 24 कैरेट सोना को खरीदने के लिए अब 62,100 रुपये चुकाने होंगे. मंगलवार को 400 रुपये की गिरावट के साथ यह 61,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, रविवार को यह 61,800 रुपये था.

बुधवार को यहां 10 ग्राम 22 कैरेट सोना का रेट 56,995 रुपये, 10 ग्राम 18 कैरेट सोना 46.575 रुपया एवं 10 ग्राम 14 कैरेट सोना 36,225 रुपये है. जबकि, मंगलवार को विभिन्न टैक्स निर्धारित होने के बाद 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 56,283 रुपये, 18 कैरेट सोना 46,050 रुपये, 14 कैरेट सोने की कीमत 35,816 रुपये थी. बीते सोमवार एवं रविवार को 22 कैरेट सोना 56,588 रुपये, 18 कैरेट सोना 46,275 रुपये, 14 कैरेट सोना 35,991 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

प्रति किलो चांदी के भी बढ़े भाव

मेरठ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में 1,100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. बुधवार 7 जून को यहां एक किलो चांदी 74,000 रुपये के दाम से मिल रही है. मंगलवार को 900 रुपये की गिरावट के साथ चांदी 73,000 रुपये प्रति किलो थी. वहीं, बीते सोमवार और रविवार को चांदी का रेट 73,900 रुपये प्रति किलो था.

सर्राफा व्यापारी शिवम अग्रवाल का कहना है कि सोने व चांदी के रेट प्रतिदिन निर्धारित होते हैं. इसमें उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहता है. इसलिए उपभोक्ताओं को जब लगे कि आज खरीदारी उनके हिसाब से है, तो वो तुरंत कर लें. अगले दिन का इंतजार ना करें.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 10:31 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें