मुंबई. लाखों लोगों की भीड़, भगवा झंडे, ‘जय श्री राम’ के नारे कुछ ऐसा ही नजारा बीते मंगलवार को तिरुपति में देखने को मिला. ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का फाइनल ट्रेलर भव्य इवेंट में जारी किया गया. फिल्म के लीड एक्टर्स प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) इस इवेंट का मुख्य आकर्षण थे. दोनों ने इस मौके पर फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए. साथ ही प्रभास ने जहां अपना मैरिज प्लान बताया. वहीं, कृति ने प्रभास के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ बातों पर से पर्दा उठाया. प्रभास, कृति और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज हो रही है.
ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का जब से फाइनल ट्रेलर आया है, तब ही से मूवी को लेकर और क्रेज नजर आ रहा है. फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिय पर टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है. तिरुपति में हुए भव्य इवेंट के दौरान प्रभास और कृति ने अपने मन की बातें शेयर कीं. प्रभास ने शुरुआत फिल्म के एक डायलॉग के साथ की और फिल्म को लेकर अपना अनुभव साझा किया. इसी दौरान प्रभास ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक बात कही. मस्ती के मूड में नजर आए प्रभास अपने फैंस से कहा ‘मैं तिरुपति में ही शादी करूंगा.’ ये बात सुनकर सभी एक्साइटेड हो गए और हूटिंग करने लगे. बता दें कि प्रभास का नाम अनुष्का शेट्टी और कृति से जुड़ चुका है.
(twitter@DarlingAdmirer)
प्रभास ही कर सकते थे ‘राम’ का किरदार: कृति
इवेंट के दौरान कृति सेनन ने प्रभास की जमकर तारीफ की. कृति का का कहना था कि ‘राम’ का किरदार प्रभास से बेहतर कोई नहीं कर सकता था. उन्होंने किरदार में रमने के लिए काफी मेहनत की है. प्रभास के व्यक्तित्व को लेकर कृति का कहना था, ‘ये गलत धारणा है कि प्रभास कम बोलते हैं, वे सेट पर खूब बातें किया करते थे. वे स्वीट और हार्ड वर्किंग हैं. साथ ही वे खाने के भी बेहद शौकीन हैं.’ इवेंट में कृति और प्रभास का हग करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कृति साउथ के कई प्रोजेक्ट कर चुकी हैं लेकिन इतने बड़े स्तर पर यह उनकी पहली फिल्म है, जो पैन इंडिया रिलीज हो रही है.
बता दें कि फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म के राइट्स पहले ही 400 करोड़ से ज्यादा के बिक चुके हैं. फिल्म के गाने भी बेहद पसंद किए जा रहा हैं.
.
Tags: Entertainment news., Kriti Sanon, Prabhas
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 09:31 IST








