OMG! पानी की किल्लत से हुई दुर्लभ काले हिरण की मौत, भोजपुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गौरव सिंह/भोजपुर. बिहार के आरा में भीषण गर्मी और पानी के कमी से दुर्लभ काले हिरण के मरने का मामला सामने आया है. काले हिरण के मरने के बाद सोशल मीडिया पर ग्रामीणों का डाला वीडियो वायरल हो गया है. यह मामला जिले के संदेश थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. यहां एक खेत में काले हिरण का शव मिला है. काले हिरण के मरने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

स्थानीय लोगों की मानें तो भीषण गर्मी में पानी के अभाव में इस काले हिरण की मौत हुई है. संदेश थाना क्षेत्र में एक सूखे बधार के पास यह हिरण मरा हुआ मिला है. इस इलाके में काफी दिनों से हिरणों के झुंड नजर आ रहे थे. जो हिरण मरा पाया गया है. इसे क्षेत्र में दुर्लभ हिरण माना जाता है. ग्रामीणों की माने तो सींग वाला काला हिरण कई वर्षों में एक बार दिखाई देता है.

दिन प्रति दिन बढ़ती आबादी और सोन में अवैध खनन की वजह से वन्य जीव इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. सोन के चारों ओर अवैध खनन होने के वजह से वन्य जीव अब सोन की तरफ नहीं जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सोन नदी में बालू खनन के चलते पानी नहीं रहने, गांव के आहर-पोखर और तालाब जैसे जलस्रोत के सूख जाने की वजह से वन्य जीवों को भारी परेशानी हो रही है. वन्य जीव पानी की खोज में इधर-उधर भटकते आए दिन देखे जाते हैं. सोशल मीडिया पर लोग प्रशासन और सरकार से ऐसे वन्य जीवों को बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि सींग वाले काले हिरण इस इलाके में कभी-कभार ही दिखते हैं. उनके संरक्षण की व्यवस्था वन विभाग को करनी चाहिए. गर्मी से बचाने और पानी का इंतजाम भी कराया जाना चाहिए. लेकिन दुर्भाग्य है कि हम इतना करने के बाद भी वन्य जीवों को बचा नहीं पा रहे हैं. इसी का परिणाम है कि पानी के चलते तड़प-तड़प कर इस काले हिरण की मौत हो गई.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 09:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें