नवाचार के क्षेत्र में IIT कानपुर बना भारत का नंबर 1 शिक्षण संस्थान, ऐसे मिली यह उपलब्धि

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी कानपुर के इनोवेशन देश नहीं, बल्कि दुनिया में एक अलग पहचान रखते हैं. आईआईटी कानपुर ने टेक्नोलॉजी, मेडिकल के क्षेत्र और नये स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया है. इसके परिणामस्वरूप आईआईटी कानपुर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी है. यूं तो देश में तकनीकी शिक्षा के कई बड़े संस्थान हैं, लेकिन इनोवेशन के मामले में आईआईटी कानपुर भारत में सबसे अव्वल शिक्षण संस्थान बन कर उभरा है.

एनआईआरएफ रैंकिंग 2030 में आईआईटी कानपुर को इनोवेशन के मामले में पहला स्थान मिला है. यह आईआईटी कानपुर के लिए गर्व की बात है. आईआईटी कानपुर लगातार अपने इनोवेशन को लेकर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में नई छाप छोड़ रहा है. एनआईआरएफ 2030 के परिणाम में भी आईटी कानपुर का जलवा देखने को मिला है. आईआईटी कानपुर ने इनोवेशन श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है. साथ ही, इंजीनियरिंग की सैलरी में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

‘इनोवेशन’ कैटेगिरी में मिला है टॉप रैंक

आपके शहर से (कानपुर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर ने कहा कि यह उपलब्धि आईआईटी कानपुर के नवाचार तंत्र की उल्लेखनीय वृद्धि का एक वसीयतनामा है. हमारे यहां इनक्यूबेशन सेंटर के द्वारा नये-नये इनोवेशन को तैयार करने के लिए काफी काम किया गया है. इसका ही परिणाम है कि देश में आईआईटी कानपुर इनोवेशन की सूची में नंबर वन संस्थान बन कर उभरा है.

उन्होंने कहा कि हमारे इनक्यूबेशन सेंटर ने साइबर सिक्योरिटी ब्लॉक किया. इन डिफेंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्लीनटेक ग्रीन टेक एग्रीटेक और प्रिंट एक जैसे सबसे आधुनिक तकनीकों में स्टार्टअप को तेजी से तैयार किया है.

Tags: Education news, Iit kanpur, Kanpur news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें