Viral Video: बाघ से मस्ती कर रही थी लड़की, टाइगर ने ऐसा लपका, उड़ गईं हवाइयां !

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Girl Playing With Tiger: घर में जानवरों का पालने का शौक बहुत से लोगों को होता है. ज्यादातर लोग पेट एनिमल के तौर पर डॉग्स को पसंद करते हैं क्योंकि ये बड़ी ही आसानी से परिवार के सदस्य की तरह घुल-मिल जाते हैं और काफी वफादार भी होते हैं. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें खतरनाक जानवरों को पालने या फिर उनके साथ फोटो खिंचाने का शौक होता है. एक लड़की भी ऐसा ही कर रही थी, जब उसके साथ कांड हो गया.

अगर इस तरह के खतरनाक खेल खेले भी जाएं, तो आपको हर पल सावधान रहने की ज़रूरत होती है. अब जानवर जंगली और खूंखार प्रवृत्ति का है तो वो कभी भी बिदक सकता है और देखते ही देखते मज़ा, सज़ा बन सकता है. इस वीडियो में भी लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसके बाद तो वो इतनी बुरी तरह फंस गई कि समझ ही नहीं आया कि कौन से रास्ते जाए.

टाइगर को नहीं रास आया प्यार!
वीडियो में लड़की बिल्कुल टाइगर के पास खड़ी दिख रही है. वो बड़े ही आराम से उसके साथ मस्ती कर रही होती है, मानो ये बाघ नहीं बल्कि कोई पालतू कुत्ता-बिल्ली हो. लड़की बाघ के सिर पर हाथ फेरकर उसे पुचकार ही रही होती है कि अगले पल खौफनाक नज़ारा दिखता है. बाघ को लड़की का प्यार रास नहीं आता और वो उसके हाथ को लपक लेता है. लड़की कुछ ट्रिक्स के ज़रिये इसे छुड़ाने की कोशिश करती है लेकिन बाघ उसे छोड़ने के मूड में नहीं दिखता.

Tags: Ajab Gajab, Viral Video on Social Media, Wildlife Viral Video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें