हाइलाइट्स
नीतीश कुमार की हालत अंधों में काना राजा की- प्रशांत किशोर.
पीके का नीतीश पर तंज-लगता है बिहार को अमेरिका बना दिया.
पटना. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की विपक्षी एकता को लेकर चल रही कवायद पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, मगर आज उनकी हालत अंधों में काना राजा जैसी है. नीतीश कुमार बिहार में एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति हैं, इस बात का भ्रम उनको हो गया है कि मैं ही सब जानता हूं, मुझे ही सब मालूम है. नीतीश कुमार आज अपने इर्दगिर्द सब बेवकूफ लोगों को बैठाए हुए हैं.
प्रशांत किशोर ने कहा, आज बिहार में ऐसा नेता है जिसको नाम लिखना नहीं आता है और वहीं नीतीश कुमार को नाम लिखना आता है तो लोगों को लगता है वो बहुत बड़े विद्वान आदमी हैं. बिहार में नेता ऐसा ही बनता आया है जो शर्ट के ऊपर गंजी पहनता हो और अपने को जमीनी नेता कहलवाने का दावा करता हो. आज नीतीश कुमार गंजी के ऊपर शर्ट पहन रहे हैं तो सबको लग रहा है कि वो विद्वान आदमी हैं.
पीके ने आगे कहा, नीतीश कुमार पढ़े-लिखे व्यक्ति हो सकते हैं मगर वो बिहार के एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति नहीं हैं. आज नीतीश कुमार से ज्यादा पढ़ा-लिखा और समझदार लोग हजारों की संख्या में बिहार में है. आज बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है और नीतीश कुमार का अहंकार है सबसे बड़ा. देश में है बिहार सबसे फिसड्डी और बात ऐसे करते हैं जैसे सबकुछ उन्होंने ही कर दिया है.
आपके शहर से (पटना)

Odisha Train Accident: अंग एक्सप्रेस और SMVT बेंगलुरु-अगरतला हमसफर रद्द, जानें शेड्यूल

33 फीट का शिवलिंग, 500 करोड़ की लागत, इसी महीने शुरू होगा बिहार में बन रहे विश्व के सबसे बड़े मंदिर का निर्माण

छोटी-छोटी बात पर करता था फायरिंग, थानेदार को भी नहीं छोड़ा, मार दी गोली, जानें पूरा मामला

बढ़ती गर्मी के कारण मधुबनी के स्कूलों का बदला समय, इस तारीख से होंगी छुट्टियां, जानें डिटेल्स

ITBP Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए ITBP में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, नहीं लगेगा आवेदन शुल्क, 81000 है सैलरी

जहां पढ़े विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस उस कॉलेज को मिला 100वां स्थान

Balasore Train Accident: रेल दुर्घटना में अगर आपके अपने हैं लापता.. तो इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर लें जानकारी

जमीन व्यवसायी की निर्मम हत्या, शूटर्स ने किया गोलियों से छलनी, एक झटके में खाली कर दी मैगजीन

क्या आपका आधार कार्ड है 10 साल पुराना? जल्द करा लें अपडेट, नहीं तो होगा भारी नुकसान

Train Update: मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, जानें डिटेल

सबसे मोटी सैलरी लेने वाली 5 महिला CEO, सवा 3 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक है पैकेज
प्रसांत किशोर ने कहा कि आज आरजेडी का एमपी है जीरो है, लेकिन प्रधानमंत्री से नीचे बात ही नहीं करते हैं. आज भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा वो ये तय कर रहे हैं. देश में बिहार सबसे गरीब और फिसड्डी है और नीतीश कुमार बात ऐसे करेंगे जैसे उन्होंने बिहार को अमेरिका बना दिया है.
.
Tags: CM Nitish Kumar, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Opposition Parties, Opposition unity
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 08:32 IST








