
मुंबई. रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन सिंगर्स और एक्टर्स में एक हैं. उनका नया गाना इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. भोजपुरिया जवार के बीच इसे खूब पसंद भी किया जा रहे हैं. खास बात इस गाने को नॉस्टालजिक फील कराने के लिए एक सुपरहिट टीवी शो से कनेक्ट किया गया है. ये इस खबर की फोटो देखकर आप समझ ही गए होंगे. गाने में रितेश पांडे शक्तिमान के गेटअप में हैं. गाने का नाम भी ‘शक्तिमान’ है. इस गाने आप खूब एन्जॉय करने वाले हैं.
‘शक्तिमान’ गाने में रितेश पांडे के साथ डिंपल सिंह ने परफॉर्म किया है. जबकि गाना खुद रितेश और शिल्पी राज ने गाया है. दोनों की जुगलबंदी में बने गाने हमेशा ही सुपरहिट होते हैं. ऐसा ही यह गाना है. रितेश और शिल्पी का यह गाना 24 मई को यूट्यूब चैनल सूर्या प्रोडक्शन हाउस पर लॉन्च हुआ था. गाने को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
रितेश पांडे और शिल्पी राज की इस एल्बम का नाम शक्तिमान है. इसके बोल प्रभु विष्णुपुरी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है. नयन मौर्या ने इसे डायरेक्ट किया है. गाने की कोरियाग्राफी असलमान खान ने की है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. गाने की परिकल्पना छोटन पांडे ने की है. गाने को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
म्यूजिक के साथ-साथ नॉस्टालजिक का जो तड़का उन्होंने गाने में लगाया है, वह वाकई काबिले तारीफ है. रितेश पांडे शक्तिमान के गेटअप में जंच रहे हैं. गाने के बोल आपको फीलिंग देने के साथ-साथ हंसने पर मजबूर कर देंगे. इसका पिक्चराइजेशन अच्छा हुआ है. इसे सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं, अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी खूब सुना और देखा जा रहा है.
.
Tags: Ritesh pandey
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 08:31 IST








