वृंदावन में श्रद्धालुओं को आधार कार्ड दिखने पर फ्री में मिलता है स्वादिष्ट खाना, जानें कहां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरव पाल/मथुरा. जब भी आप कही घूमने जाते हैं तो वहां खाने की सस्ती और अच्छी जगह तलाशना बेहद मुश्किल काम हो जाता है. लेकिन अगर आप वृंदावन आ रहे हैं तो हम आपको खाने के लिए एक ऐसी जगह बताने वाले हैं जिससे आपकी सारी टेंशन दूर हो जाएगी.

इस जगह का नाम है श्री जी की रसोई. यह वृंदावन के अटल्ला चुंगी के पास है. उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के भवन में इस रसोई का संचालन विजय कौशल महाराज द्वारा स्थापित मंगलमय परिवार न्यास द्वारा किया जाता है. श्री जी की रसोई में बाहर से आनेवाले श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी जाती है. अगर आप यहां खाना खाने आते हैं तो आपको अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा. यहां आधार कार्ड पर ही आपको एंट्री मिल पाएगी.

रोजाना खाते हैं हजारों लोग

इस रसोई में रोजाना लगभग 2000 लोग भोजन करने आते हैं. साथ ही वीकेंड्स पर यह संख्या और भी बढ़ जाती है. यहां आपकी थाल में मिलेंगे रोटी, सब्जी, दाल, चावल, अचार और मिठाई. यहां की रसोई में खाना आधुनिक मशीनों के सहारे बनाया जाता है. ताकि यह आनेवाले सभी लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में जल्दी बनाया जा सके. साथ ही यहां साफ-सफाई का भी ख्याल रखा जाता है.

खाना बिल्कुल मुफ्त

अब हम बताते हैं कि यह इतना सब खाने का खर्च आखिर आएगा कितना. तो आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर खाना बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. जी हां, यहां पर मुफ्त में एसी में अपने पूरे परिवार का साथ बैठ कर खाना खा सकते हैं. तो जब भी आप वृंदावन आएं श्री जी की रसोई में खाना जरूर खाएं.

Tags: Food 18, Healthy food, Mathura news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें