क्या आपका आधार कार्ड है 10 साल पुराना? जल्द करा लें अपडेट, नहीं तो होगा भारी नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. आपके पास पुराना आधार कार्ड है और आपने लंबे समय से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है, तो आप अपना आधार कार्ड आज ही अपडेट करा लें. नहीं तो आप आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसके लिए अपको नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा. अपडेट होने के बाद कई नए फायदे होंगे.

जेल चौक स्थित आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक राहुल गैंगवात ने news18 Local से कहा कि पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए लोगों से अपील की जा रही है. उन्होंने कहा अगर आपने अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है तो आप जल्द से जल्द इसे अपडेट करा लें. आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि आधार अपडेट नहीं होने के कारण कई लोग साइबर क्राइम और स्कैम जैसे मामलों में नुकसान उठा लेते हैं.

राहुल ने कहा कि पुराना आधार कार्ड एक बार अपडेट जरूर करा लें. अपडेट हो जाने से आपका आधार कार्ड पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा. किसी भी तरह की कोई लेनदन या कोई भी जानकारी आपको तुरंत मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि आधार अपडेट कराने के लिए लोगों को आधार सेंटर पर आना होगा. आप चाहें तो आधार कार्ड की सरकारी बेबसाइट www.udai.co.in पर जाकर खुद भी आधार अपडेट कर सकते हैं, जो पूरी तरह निशुल्क होगा.

राहुल ने कहा कि अगर आप आधार सेवा केंद्र पर आकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं, तो उसके लिए निर्धारित शुल्क देना होगा. आधार अपडेट बायोमैटक और डेमोग्राफी दोनों तरह से किया जाता है. नए आधार कार्ड का कोई चार्ज नहीं लगता. साथ ही साथ बायोमैट्रिक अपडेट के लिए 50 रुपए और डेमोग्राफी अपडेट के लिए 100 रुपए शुल्क देना होता है. उन्होंने कहा आधार कार्ड अपडेट कराने आए लोगों को आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कराने के लिए एड्रेस प्रूफ लेकर आना होता है. हालांकि उन्होंने कहा कि बायोमैट्रिक अपडेट कराने पर किसी भी तरह के कागजात की जरूरत नहीं पड़ेगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 07:02 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें