Bahraich: रुबीना खान बनी रूबी अवस्थी, प्रेमी संग सात फेरे लेकर मांग में भरा सिंदूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रुबीना खान ने अपने प्यार को पाने के लिए रूबी अवस्थी बनकर शेष कुमार अवस्थी से शादी कर ली
कोर्ट में रुबीना खान ने कहा कि जज साहब मैं बालिग़ हूं और अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है

बहराइच. जनपद बहराइच में गंगा जामुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए रुबीना खान ने अपने प्यार को पाने के लिए रूबी अवस्थी बनकर शेष कुमार अवस्थी से शादी कर ली. परिजनों के विरोध के बावजूद रुबीना खान ने शेष कुमार अवस्थी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए और मांग में सिंदूर भरकर हिन्दू धर्म को अपना लिया. रुबीना खान के बयान के बाद कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए दोनों को पूरी सुरक्षा के साथ लड़के के पिता कन्हैया लाल अवस्थी के सुपुर्द कर दिया गया.

कोतवाली देहात इलाके के शिवपुरा निवासी रुबीना खान और शेष कुमार अवस्थी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. चूंकि दोनों के अलग -लग समुदाय के होने की वजह से एक होने में बड़ी मुश्किलें आ रही थी. लिहाजा दोनों ने परिजनों से बगावत कर मंदिर में शादी करने का फैसला किया और हिन्दू रीति रिवाज से सात फेरे लेने के बाद रुबीना खान से रूबी अवस्थी बन गयी. ये बात रुबीना के परिजनों को नागवार गुजरी और पिता ने शेष कुमार पर अपहरण का मुकदमा कायम करवाते हुए कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया. न्यायलय में पेश होते ही रुबीना खान ने कहा ‘जज साहब मैं बालिग हूं. मुझे अपना फैसला करने का पूरा अधिकार है. मैंने अपनी इच्छा से अपने मजहब को छोड़ कर हिन्दू रीति रिवाज से शादी की है. रुबीना खान की इस बात को सुनने के बाद न्यायालय परिसर में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया. फिलहाल न्यायलय के आदेश पर दोनों को पूरी सुरक्षा के साथ लड़के के परिजनों को सौंप दिया गया है.

इस मामले में लड़के के पिता कन्हैय्या लाल अवस्थी ने कहा कि वो इस शादी से बेहद प्रसन्न है और मुस्लिम समुदाय की बिटिया को हृदय से अपनाते हुए घर की बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है.

Tags: Bahraich news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें