‘अगर तुम्‍हें गलत फंसाया जा रहा है तो मैं देवेंद्रजी से बात करूंगी, लेकिन…’ अमृता फडणवीस ने ठग की बेटी को दिया था जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

येशा कोटक
मुंबई.
महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस की बुकी अनिल जयसिंघानी और उसकी बेटी अनिक्षा जयसिंघानी से बातचीत का खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस ने अमृता फडणवीस को रिश्‍वत देने के प्रयास के मामले में 733 पेजों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की है. इस मामले में 20 फरवरी को मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्‍टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था. यह मुकदमा अमृता फडणवीस की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसमें बताया गया था कि अनिक्षा जयसिंघानी ने अपने पिता को बचाने के लिए उपमुख्‍यमंत्री की पत्‍नी को एक करोड़ की रिश्‍वत देने का प्रयास किया. मना करने पर बातचीत के ऑडियो-वीडियो लीककर 10 करोड़ की रकम मांगी गई.

मुंबई पुलिस की चार्जशीट में अमृता फडणवीस के साथ अनिक्षा और बाद में उसके पिता अनिल जयसिंघानी के साथ बातचीत के अंश हैं. बातचीत के दौरान अमृता ठग की बेटी से कहती हैं, ‘अगर आपको गलत मामले में फंसाया गया है तो मैं देवेंद्रजी से बात कर सकती हूं. उन्‍हें आपको न्‍याय दिलाने के लिए कहूंगी.’ अमृता कहती हैं कि मैं ऐसी डिमांड के आगे नहीं झुकूंगी जो अनिक्षा ने अवैध तरीके से पैसे कमाने के लिए मेरे सामने रखी. मुझे पता है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. तुमने और अनिक्षा ने मुझे ब्‍लैकमेल करने के इरादे से पहले दिन से मेरे खिलाफ साजिश रची. मुझे पता था कि इस तरह की वीडियो किसी दिन मुझे बदनाम कर सकती थी लेकिन जिस दिन सच सामने आएगा तो इन चीजों का कोई असर नहीं होगा.

बातचीत के कुछ अंश एफआईआर दर्ज होने के चार दिन बाद तक के हैं. इसपर पुलिस का कहना है कि अमृता फडणवीस से यह बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया गया था ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके. अनिल जयसिंघानी बीते आठ सालों से फरार है. चार्जशीट में दर्ज बातचीत के अंश में अनिल ने उपमुख्‍यमंत्री की पत्‍नी के सामने यह दावा किया है कि बीते कुछ सालों में उन्‍हें एक हजार करोड़ का नुकसान हुआ है. वो आठ साल से फरार है. उसपर 17 केस दर्ज कर दिए गए हैं.

अमृता को मदद करने के एवज में एक करोड़ रुपये की रकम ऑफर की गई थी. जब अमृता ने पैसों के एवज में ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोपियों ने बातचीत की चैट और वीडियो मीडिया में लीक कर उनसे 10 करोड़ रुपये की रकम की डिमांड कर डाली.

Tags: Devendra Fadnavis, Maharashtra News, Mumbai News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें