07 जून 2023 का राशिफल: कर्क राशि वाले करेंगे मौज-मस्ती, सिंह और कन्या राशि वालों को आज सताएगी टेंशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 07 June 2023)

आज का दिन दोस्तों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक गुजार सकेंगे. मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा. व्यापार में भी लाभ होने की संभावना अधिक है. भागीदारों से भी लाभ होगा. छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन हो सकता है. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा और आपका रुतबा बढ़ेगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 07 June 2023)

मानसिक चिंता से मन चिंतित रहेगा. शंका और उदासी भी मन पर छाई रहेगी, इसलिए आज मन भारी रहेगा. किसी कारणवश दैनिक कामों में विघ्न आ सकते हैं. व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा. अधिकारी से विवाद ना करें. श्रमपूर्वक किए गए काम का परिणाम उचित न मिलने से मन पर निराशा छाई रहेगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 07 June 2023)

आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है. संतान के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी. शेयर-सट्टे से संभलकर चलिएगा. मन में खिन्नता का अनुभव होगा. आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरना आपके लिए हितकारी रहेगा. आज आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, ताकि समस्याओं से बच सकें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें