कुरुक्षेत्र में पुलिस ने लाठीचार्ज कर खाली कराया नेशनल हाईवे, भड़के किसानों ने जगह-जगह किया चक्का जाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. देश के किसान एक बार फिर केंद्र सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए लाठीचार्ज के बाद पूरे प्रदेश में किसानों ने चक्‍का जाम करने का प्रयास किया. हरियाणा में जगह-जगह सड़कों पर किसानों ने ट्रैफिक को रोककर विरोध प्रदर्शन किया. कुरुक्षेत्र के शाहबाद में हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसान भड़क गए. इसके बाद उन्‍होंने रेवाड़ी-रोहतक मार्ग पर पड़ने वाले गंगायचा टोल प्लाजा बन्द कर दिया.

इतना ही नहीं हिसार, सोनीपत, झज्‍जर, रोहतक समेत कई स्‍थानों पर किसानों के द्वारा सड़क जाम की गई. किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी. पुलिस ने किसानों को रोड से साइड पर बिठाया. मौके पर पहुंचे डीएसपी और कई थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कुरुक्षेत्र में की गई. धीरे यह विरोध पूरे हरियाणा में फैल गया. किसान संगठनों ने मांग की है कि गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को तुरंत रिहा किया जाए. अन्‍यथा इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

यह पूरा प्रकरण न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर सरकार द्वारा खरीद नहीं करने पर विरोध के दौरान हुआ. सूरजमुखी बीज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं करने से किसान नाराज थे. भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने इसका विरोध किया. अलग-अलग जगह-जगह रोड जाम कर दिया गया. जिसके चलते पुलिस को हल्‍का बल प्रयोग करने पर मजबूर होना पड़ा.

Tags: Kisan Andolan, Kisan Lathi Charge, Kisan Protest

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें