Jhansi News : बीकेडी चौराहे को योग प्रेरणा केंद्र के रूप में किया जा रहा विकसित , लगाई गई आसनों से प्रेरित मूर्तियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. झांसी स्मार्ट सिटी को विकसित करने और उसे सुंदर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. शहर के सभी चौराहों और सड़कों को खूबसूरत करने का काम जारी है. झांसी के सबसे प्रमुख चौराहों में से एक बीकेडी चौराहा को योग प्रेरणा चौराहा के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां योग के कई आसन से प्रेरित मूर्तियां लगाई जा रही हैं. फिल्हाल यहां सूर्य नमस्कार के सभी आसनों की मूर्तियां लगाई गई हैं.

झांसी स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा नगर निगम क्षेत्र में आने वाले कई बड़े चौराहों और सड़कों के सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से लेकर बीकेडी चौराहे के बीच आने वाली सड़क के दोनों तरक योग प्रेरणा मार्ग तैयार किया जा रहा है. लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए इस मार्ग को सजाया और संवारा जा रहा है. इसे विश्व योग दिवस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है.

तन और मन को स्वस्थ रखता है योग
झांसी के अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर ने बताया कि योग व्यक्ति के तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है. पूरा विश्व हर वर्ष 21 जून को योग दिवस मनाता है. योग से लोग प्रेरणा ले सकें और योग के तमाम आसन अपने जीवन में उतार सकें इसके लिए यहां यह मूर्तियां लगाई जा रही हैं. फिल्हाल, सूर्य नमस्कार से प्रेरित सभी आसन की मूर्तियां यहां लगा दी गई हैं. जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 22:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें