
मृत्युंजय कुमार/ बोकारो. नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस के साथ बड़ा हादसे होते-होते टला गया. ट्रेन भोजूडीह रेलवे स्टेशन के संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार एक ट्रैक्टर से टकरागई. हालांकि इससे किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. ट्रेन के चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया.
चालक ने सुझबुझ दिखाते हुए ब्रेक ला दी और गाड़ी समय रहते रूक गई. ट्रैक्टर की ट्रोली ट्रेक की बोगी में फस गई थी. उसकी हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया. इस दौरान यहां करीब 45 मिनट तक राजधानी एक्सप्रेस रूकी रही. रेलवे के अधिकारियों ने फाटक पर तैनात गेट मेन को निलंबित कर दिया है.
दरअसल, घटना आज शाम करीब 4.45 की है. ट्रेन के आने की सूचना पर गेट मेन ने फाटक गिराने में देर कर दी. फाटक गिरते-गिरते ट्रैक्टर घुस गया और इसी बीच ट्रेन भी गई. घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. वहीं, भोजूडीह स्टेशन पर इसकी सूचना पहुंचते ही कर्मी व अधिकारियों में हड़कंप मच गया. सभी दौड़े भागे मौके पर पहुंचे. आरपीएफ के जवान को भी बुलाया गया. रेल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की ट्रोली को ट्रेन की बोगी अलग किया. फिर ट्रेन को 5.27 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना किया गया.
आद्रा मंडल के सिनीयर डीसीएम विकास कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच शुरु कर दी गई है. प्रथम दृष्टयागेट मेन की लापरवासी सामने आई है. उसे निलंबित कर दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि ट्रेन समय रहते पूरी तरह सुरक्षित गई थी. किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. ट्रेन को भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया है.
.
Tags: Hindi news, Jharkhand news, Train accident
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 22:06 IST








