Odisha Train Accident: अंग एक्सप्रेस और SMVT बेंगलुरु-अगरतला हमसफर रद्द, जानें शेड्यूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिवम सिंह/भागलपुर. ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के बाद अभी भी रूट क्लियर नहीं हो सका है. इस कारण कई ट्रेनों को रद्द और कई का रूट बदला गया है. ऐसे में यात्रियों को भी खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. इसी कड़ी में मालदा डिवीजन की ओर से दो ट्रेनों को रद्द किया गया है.

मालदा डिवीजन के पीआरओ रूपा मंडल ने बताया कि अंग एक्सप्रेस और SMVT बेंगलुरु-अगरतला हमसफर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है. बताया कि उड़ीसा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद अब तक रूट क्लियर नहीं हो पाया है. इस बीच मालदा डिविजन ने दो ट्रेनों को रद्द किया है. 7 जून को अंग एक्सप्रेस और 9 जून को SMVB बेंगलुरु-अगरतला हमसफर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.

समय सारणी देखकर ही करें यात्रा
बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर मालदा डिवीजन की पीआरओ रूपा मंडल ने बताया कि हमें यात्री की असुविधा के लिए खेद है. हम जल्दी अपने पुराने समय पर वापस लौटेंगे एवं सुचारू रूप से जल्द ट्रेन चलाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं उन्होंने यात्रियों को उनकी यात्रा करने से पूर्व उनसे आग्रह किया कि अपनी यात्रा करने से पूर्व रेलवे द्वारा किए गए बदलाव को अवश्य देख लें. समय सारणी देखने के बाद ही अपनी यात्रा सुनिश्चित करें.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 21:56 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें