विराट कोहली ने तैयार किया खूंखार बल्लेबाज, WTC Final में ऑस्ट्रेलिया की बचाएगा बैंड, 4 महीनों में ठोक चुका है 7 शतक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने उतर रहे शुभमन गिल में इस बार पहले के मुकाबले काफी अंतर आ चुका है. युवा ओपनर ने पिछले कुछ महीनों में हर फॉर्मेट में शतक ठोका है. इस वक्त इस बैटर का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और इसके पीछे हाथ है विराट कोहली का. -AP

पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिए युवा खिलाड़ी शुभमन गिल की मदद कर रहे हैं. तेईस साल के सलामी बल्लेबाज गिल ने पिछले 12 महीने में खेल के तीनों प्रारूप में शानदार बल्लेबाजी की है.-AP गिल को भारतीय टीम में कोहली का उत्तराधिकारी माना जाता है. कोहली को क्रिकेट जगत में ‘किंग’ जबकि गिल को ‘प्रिंस’ के नाम से जाना जाता है लेकिन भारत के पूर्व कप्तान ने इस ठप्पे को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा, ‘‘वह (गिल) मुझसे खेल के बारे में बहुत बातें करता है, उसमें सीखने की बहुत उत्सुकता हैं और उम्र के हिसाब से उसके पास शानदार कौशल है।’’-Ani कोहली ने ‘आईसीसी’ से कहा, ‘‘ शुभमन गिल के पास टॉप लेवल पर प्रदर्शन करने की अद्भुत क्षमता है. वह आत्मविश्वास से भरे हुए है. हमारे बीच सम्मान का रिश्ता है और इसे समझता है.’’ गिल ने इस साल आईपीएल में 890 रन बनाये.  वह एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली के बाद दूसरे स्थान पर है. कोहली ने 2016 में  973 रन बनाये थे.-AP गिल एकदिवसीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ चुके हैं और 15 टेस्ट मैचों में उनके नाम दो शतकीय पारियां है. कोहली को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से द ओवल में शुरू हो रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में वह रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार होगा.-AP गिल के लिए साल 2023 जबरदस्त रहा है. अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 5 शतक जमाए हैं. वनडे में डबल सेंचुरी के साथ 3 शतकीय पारी खेली है जमाई है तो वहीं टी20 और टेस्ट 1-1 सेंचुरी ठोकी है. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक के बाद एक उन्होंने दो मैच में लगातार शतक जमाया. 4 महीने में शुभमन गिल 7 शतक लगा चुके हैं.-AP

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें