
रिपोर्ट- प्रियांक सौरव
मुजफ्फरपुर. बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक जमीन व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने जमीन व्यवसायी पवन श्रीवास्तव को पांच से छह गोलियां मारी हैं, वहीं मौके से एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है.
घटना कांटी थाना क्षेत्र के मियां पकड़ी की है, जहां कांटी थाना क्षेत्र के ही फतेहपुर के रहने वाले जमीन कारोबारी पवन श्रीवास्तव जमीन मामले को लेकर बैठक करने पहुंचा था. स्थानीय लोगों के अनुसार पवन और कुछ लोगो पकड़ी में खेत के बगल में जमीन को लेकर बातचीत कर रहें थे, इसी दौरान एक अपराधी ने पवन को पकड़कर सिर में गोली मार दी, वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी कई गोली मारी गई है.
घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और एक आरोपी को पकड़ लिया, वहीं कई भागने में सफल रहे. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मची है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वही घटनास्थल पर सैंकड़ों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH ले गई.
इस मामले को लेकर कांटी थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर विनोद गुप्ता के यहां बैठक बुलाई गई थी, जहां से निकलने के बाद उन्हें गोली मारी गई. वहीं स्थानीय लोगों की माने तों कुछ लोग बगल में ही क्रिकेट खेल रहे थे, तभी जमीन कारोबारी की गोली मारने की घटना हुई. घटना को लेकर जब हल्ला हुआ तो लोगो दौड़े आये, लोगों ने देखा कि पवन श्रीवास्तव को कई गोलियां लगी थीं. इस दौरान भीड़ ने एक आरोपी को खदेड़कर पकड़ा भी है.
.
Tags: Bihar News, Crime News, Muzaffarpur news
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 20:38 IST








