Weather Update: जून में नहीं सताएगी सूरज की तपिश! क्या फिर होगी बारिश? जानें मौसम का हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनोज राठी/चंडीगढ़: हरियाणा में जून महीने की शुरुआत खुशगवार मौसम से हुई है. मई की तपती गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है, लेकिन जून महीने के बचे दिन कैसे रहेंगे? क्या ऐसी ही राहत फिर मिलेगी या लू के थपेड़े बेहाल करेंगे? मौसम विभाग ने बताया कि जून के आने वाले दिनों में भी गर्मी के कहर से राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में मौसम सुहावना रहने वाला है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं. उस समय तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस के की गिरावट देखने को मिलेगी. आगामी पांच दिनों में भी बारिश की संभावना बन रही है.

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण जून में भी बारिश की संभावना है और यह संभावना 14-15 जून तक ज्यादा बढ़ती हुई देखी जा सकती है. बारिश से पंजाब के पहाड़ी इलाकों के साथ हरियाणा के भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है.

राहत भरे रहेंगे दिन!
मौसम विभाग के अनुमान से आप राहत की सांस ले सकते हैं. क्योंकि आने वाले कुछ और दिन लू आपको नहीं रुलाएगी. इस बार जून में सूरज की तपिश पिछले सालों के मुकाबले आपको कम सताएगी. कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिन और राहत भरे रहेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 20:26 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें