छोटी-छोटी बात पर करता था फायरिंग, थानेदार को भी नहीं छोड़ा, मार दी गोली, जानें पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया में पिछले दिनों अपराधियों ने एक थानेदार को गोली मार दी थी. मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी गौरव यादव को गिरफ्तार किया है. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि दो बाइक पर सवार पांच अपराधी को देखकर थाना प्रभारी मनीष यादव और जितेंद्र राणा पीछा करते हैं. इसी दौरान अपराधी दो गोली चला देते हैं, जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष के पेट में लगी है. उसके बाद सभी बाइक सवार वहां से फरार हो जाते हैं.

सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि एक अपराधी गौरव कुमार यादव को गुवासी से गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से एक देसी कट्टा और पॉइंट 75 एमएम का एक कारतूस बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी को जो गोली लगी थी वह भी पॉइंट 75 एमएम का ही था. आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार करते हुए अपने चार साथियों का नाम भी बताया है. पुलिस अन्य चार अपराधियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. एसडीपीओ ने कहा कि यह अपराधी मनबढू टाइप का है. बात-बात पर गोली चलाना इसका शौक है.

इसी दौरान उन्होंने सिविल ड्रेस में जा रहे थाना प्रभारी को भी गोली मार दी. उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दूसरी तरफ गोली लगने से जख्मी थाना प्रभारी मनीष कुमार की हालत अब खतरे से बाहर है. वह अब भी मैक्स 7 अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है. गौरतलब है कि रविवार की रात करीब 11 बजे खजांची हाट थाना के फोर्ड कंपनी के पास बाइक सवार पांच अपराधियों ने थानाध्यक्ष मनीष कुमार को गोली मार दी थी. गोली उनके पेट में लगी है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें