पाकिस्‍तान सरकार का हुआ ऐसा बुरा हाल, खर्चा चलाने के लिए पट्टे पर दिया न्‍यूयॉर्क का अपना होटल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने न्यूयॉर्क के अपने चर्चित रूजवेल्ट होटल को लीज पर दे दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क प्रशासन को पाकिस्‍तान सरकार ने अगले तीन साल के लिए यह चर्चित होटल पट्टे पर दिया है. इस सौदे के तहत पाकिस्तान को 22 करोड़ डॉलर मिलेंगे. इस होटल का नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के नाम पर रखा गया था. यह होटल न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में 1924 से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है.

इस होटल को लीज पर देने का यह कोई पहला मामला नहीं है. सरकारी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने इस होटल को 1979 में पट्टे पर दे दिया था लेकिन दो दशक बाद इसे वापस खरीद लिया था. सौदे के तहत न्यूयॉर्क शहर प्रशासन इसे तीन साल तक संचालित करेगा और प्रवासियों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा.

रेल एवं विमानन मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने सोमवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, “पट्टा समझौते से पाकिस्तान सरकार को लगभग 22 करोड़ डॉलर की आमदनी होने की उम्मीद है.” जियो टीवी ने उनके हवाले से कहा, “पट्टा 1,250 कमरों के लिए हुआ है. तीन वर्ष की लीज की अवधि पूरी होने के बाद यह होटल पाकिस्तान सरकार को लौटा दिया जाएगा.”

होटल 2020 में कोविड महामारी के समय बंद हो गया था और इसी वर्ष इसे सिर्फ प्रवासियों के लिए दोबारा खोला गया था.मंत्री ने कहा कि होटल का सालाना खर्च 2.5 करोड़ डॉलर है. इसपर अभी करीब दो करोड़ डॉलर की देनदारियां हैं.

Tags: Pakistan news, Pakistan News Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें