घर आई 19 साल की युवती से रेप, पार्षद पति पर लगे संगीन आरोप, पीड़िता को पुलिस ने भी भगाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- प्रियांक सौरव

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पार्षद पति पर एक युवती से रेप करने का आरोप लगा है. पीड़िता के अनुसार पैसे के लेनदेन में इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि आरोपी वार्ड पार्षद पति ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है. दरअसल अहियापुर के बैरिया इलाके की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने वार्ड 41 के पार्षद पति विजय झा पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.

इस संबंध में सोमवार को पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि एक साल पूर्व पार्षद पति विजय झा से उसने एक लाख रुपया कर्ज लिया था, जिसका प्रत्येक महीना तीन हजार रुपया वह सूद दे रही है. इसलिए पार्षद पति के आवासीय कार्यालय पर उसका आना-जाना लगा रहता था.

रविवार को पार्षद पति ने उसे जबरन सूद का पैसा के लिए बुलाया. रात के करीब आठ बजे सूद का पैसा देने वार्ड पार्षद पति के आवास स्थित ऑफिस दूसरी मंजिल में गई. इस दौरान उनके द्वारा मुझसे सूद का पैसा ले लिया गया और जब वह वापस आने लगी तो उनके द्वारा कमरे का दरवाजा बंद कर दिया गया. इसके बाद उसके साथ जबर्दस्ती रेप किया गया. वहां से घर जाने के बाद उसने सारी आपबीती अपने मां को बताई.

थोड़ी ही देर बाद करीब साढ़े नौ बजे वार्ड पार्षद सीमा झा व उसके पति विजय झा उनके आवास पर पहुंच गए और केस ना करने की बात कही, इसके एवज में बकाया पैसा माफ कर देने की बात कही. वहीं ना मानने पर धमकी दी गई कि कही जाने से कोई फायदा नहीं होगा, कोई भी मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकता है. घटना के दूसरे दिन सोमवार की सुबह जब वह अपने परिजनों के साथ शिकायत करने महिला थाना पहुंची तो उसके साथ बदसलूकी से बात की गई.

पीड़िता का आरोप है की वह थाना से बाहर निकलते समय पुलिस पदाधिकारियों से मेडिकल जांच कराने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने एक नही सुनी. इस मामले को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद व पार्षद पति विजय झा ने बताया कि ये आरोप बेबुनियाद है. उसके यहां 1 लाख रूपया बकाया था. जब पैसा लौटाने की बारी आई तों अब आरोप लगाकर पैसा रखना चाहती है. उसने पूर्व में भी ऐसा कई लोगों के साथ किया है.

पूरी घटना को लेकर जिला के एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पार्षद पति पर रेप का आरोप लगा है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Bihar News, Muzaffarpur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें