
नई दिल्ली. बिग बॉस लवर हर साल इस खास शो का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब एक बार फिर ये शो दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी करण जौहर नहीं होस्ट कर रहे हैं. बल्कि सबके चहीते सलमान खान इस शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं. इस बार आपको इस शो को सलमान फ्री में दिखाएंगे तो आइए जानते हैं आप ये शो मुफ्त में कहां देख सकते हैं.
बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन 17 जून, 2023 से शुरू हो रहा है. बिग बॉस ओटीटी के फैंस के लिए ये खबर किसी गुड़ न्यूज से कम नहीं. इसका पहला सीजन लॉकडाउन के दौरान आया था और यह काफी चर्चा में रहा था. अब इस शो का दूसरा सीजन शुरू होने जा रहा है और दबंग खान ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है. अब आप इस शो को जियो सिनेमा की एप्लिकेशन पर मुफ्त में देख पाएंगे. जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सलमान खान डांस करते नजर आ रहे हैं.
DDLJ से लेकर वीरा जारा तक, शाहरुख की ऑल टाइम 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, जानें कहां देख सकते हैं आप
जियो सिनेमा पर होगा टेलीकास्ट
इस वीडियो के शुरुआत में सलमान खान बताते हैं कि इस बार इतनी लगेगी की आपकी मदद लगेगी. जियो सिनेमा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “सबके चहीते स्टार सलमान खान तैयार हैं इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी वापस लाने को और इस बार लगाएंगे भी आप, और बचाएंगे भी आप. बिग बॉस ओटीटी के एंथम ड्रॉप के लिए जुड़े रहे।”
ऐसा होगा शो का कॉन्सेप्ट
सामने आए इस वीडियो में जिस तरह का कैप्शन लिखा है और सलमान खान जो आइडिया दे रहे हैं और डायलॉग्स में दे रहे हैं उससे तो यही लग रहा है कि शो के इस सीजन में ऑडियंस को भी इनवॉल्व किया जाने वाला है. इसमें कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा. अब यह वोटों के आधार पर होगा या फिर कोई और प्लान बिग बॉस मेकर्स ने तैयार इस बार तैयार किया है यह तो आपको शो में पता चल पाएगा.
करण जौहर को कहा बाय बाय
इस बार होस्ट की कुर्सी पर करण जौहर नहीं बल्कि सलमान खान नजर आने वाले हैं. करण जौहर को शो से बाय-बाय कह दिया गया है. बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन करण जौहर ने ही होस्ट किया था, लेकिन ना तो करण का होस्टिंग स्टाइल पसंद किया गया और ना ही शो को वैसी टीआरपी मिल पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी. इस बार भी मेकर्स 24×7 वाला कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं, यानि आप घरवालों पर 24 घंटे नजरें टिकाए देख पाएंगे. बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत 17 जून से हो रही है.
.
Tags: Bigg Boss OTT, Entertainment news., Salman khan
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 19:06 IST








