दिग्विजय सिंह ने आखिर क्यों कहा- मंजूर है…मंजूर है…मंजूर है…, जानें क्या है चुनाव से कनेक्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

राजगढ़ की सारंगपुर विधानसभा सीट पर ब्लॉक मंडलम सेक्टर की बैठक में पहुंचे दिग्विजय सिंह
पार्टी के टिकट दावेदार और कार्यकर्ताओं से खिलवाई कसम
दिग्विजय सिंह को 66 विधानसभा सीट की सौंपी गई जिम्मेदारी

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस पूरा दम लगाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह को मंडलम सेंटर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और कमजोर सीटों पर पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबसे बड़ा डर टिकट वितरण के बाद होने वाले असंतोष को लेकर है. यही कारण है टिकट दावेदारों की बढ़ रही संख्या से कांग्रेस चिंता में है. इन्हीं सब कारणों को लेकर राजगढ़ के सारंगपुर विधानसभा सीट पर पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ब्लॉक मंडलम सेक्टर की बैठक में पार्टी के टिकट दावेदार और कार्यकर्ताओं से हाथ खड़ा कर तीन बार कहिए मंजूर है, मंजूर है, मंजूर है बुलवाते नजर आए.

दिग्विजय सिंह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी हाथ खड़ा कर इस बात के लिए सहमति मांगी की विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे भी टिकट देगी, सभी दावेदारों कार्यकर्ता एकजुट होकर उसके पक्ष में खड़े होंगे. दिग्विजय सिंह ने सारंगपुर विधानसभा सीट पर टिकट के दावेदारों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हाथ खड़ा कर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में एकजुट रहने की शपथ लें. दिग्विजय सिंह के कार्यकर्ताओं की अपील असरदार रही और टिकट के दावेदारों के साथ कार्यकर्ताओं ने भी दिग्विजय सिंह के सुर में सुर मिलाते हुए संकल्प लिया. टिकट जिसे भी मिलेगा पार्टी कार्यकर्ता उसके पक्ष में खड़े होंगे.

सारंगपुर सीट पर 20 दावेदार

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

हालांकि दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सारंगपुर सीट पर 20 दावेदार हैं, लेकिन पार्टी जिसे भी टिकट देगी सभी दावेदार के पक्ष में होंगे और जो बगावत कर चुनाव लड़ेगा उसका सामाजिक बहिष्कार होगा. दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश में अब कांग्रेस सत्ता में लौटने वाली है. हालांकि दिग्विजय सिंह की अपील के बीच में कुछ कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण के बाद पार्टी के पक्ष में खड़े होने पर अपने विचार देने की भी बात कही.

ये भी पढ़ें: MP Chunav: छोटी रियासतें, दबदबा बड़ा, मध्य प्रदेश में चुनावी जंग के लिए तैयार हैं रणबांकुरे

66 विधानसभा सीटों की मिली जिम्मेदारी

दरअसल दिग्विजय सिंह इन दिनों पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कमजोर सीटों पर पहुंचकर बैठक कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह को 66 विधानसभा सीट पर कांग्रेस को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. दिग्विजय सिंह लगभग सभी सीटों पर पहुंच चुके हैं, लेकिन अब पार्टी को एकजुट रखना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की बढ़ती संख्या को लेकर पार्टी दावेदारों को एक साथ लाने की कोशिश में है और यही वजह है कि दिग्विजय सिंह बैठकों के दौरान दावेदार और कार्यकर्ताओं को पार्टी के एकजुट रहने की अपील कर रहे हैं.

Tags: Bhopal news, Digvijay singh, MP Assembly Elections, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें