UP65: पवन सिंह के ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से बिल्कुल अलग है नया वर्जन, फनी है लड़की के कपड़े पहन कॉलेज बॉयज का डांस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. वेब सीरीज ‘यूपी 65’ का ट्रेलर दो दिन पहले जारी किया गया. ऑडियंस से इसे खूब प्यार मिल रहा है. यह सीरीज निखिल सचान के उपन्यास पर आधारित है. इस सीरीज को गगनजीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. सीरीज कॉलेज लाइफ की उस मस्ती और स्ट्रेस को दिखाएगी जिससे हर छात्र, खासकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों को गुजरना पड़ता है. ‘यूपी 65’ बनारस को रिफ्लेक्ट करता है. आज सीरीज के एक गाने का रिलीज किया है. यह गाना सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग ‘लॉलीपॉप लागेलु’ का रिक्रिएट वर्जन है.

‘यूपी 65’ में ‘लॉलीपॉप लागेलु’ के नए वर्जन को दीप्तरका बोस ने गाया है. जबकि इसका ऑरिजनल गाना पवन सिंह ने गाया था और इसका म्यूजिक कंपोज विनय विनायक के किया था. सीरीज में यह गाना कॉलेज जीवन के सार को समाहित करता है जो निश्चित रूप से हर किसी को अपने कॉलेज के दिनों की याद दिलाएगा.

पवन सिंह ने बहुत साल पहले ‘लॉलीपॉप लागेलु’ गाया था. इसके बाद खुद पवन सिंह इसके कई वर्जन ला चुके हैं. यह गाना सिर्फ भोजपुरिया लोगों के बीच ही नहीं बल्कि पूरे देश और विदेशों में भी खूब सुना जाता है. अन्य भोजपुरी सिंगर भी इस गाने को अलग-अलग अंदाज में गा चुके हैं. अब ‘यूपी 65’ में इसे बिल्कुल अलग अंदाज में फिल्माया गया है.

” isDesktop=”true” id=”6434507″ >

‘यूपी 65’ कॉलेज के दिनों को फिर से जीवंत करती है. शहर को एक्सप्लोर करने से लेकर पढ़ाई, शराब पीने और डांस करने और नियम तोड़ने तक, नए दोस्त बनाने, प्यार पाने और दिल टूटने का अनुभव करने तक, यह सीरीज हमें कॉलेज लाइफ के हर इमोशन से रूबरू कराने की हिम्मत रखती है. उपन्या ‘यूपी 65’ बेस्ट सेलिंग बुक रही है.

‘यूपी 65’ में शाइन पांडे, प्रीतम जायसवाल, अब्बास अली गजनवी, जय ठाकर, प्रगति मिश्रा, रिया नलवाडे और अनमोल ज्योतिर प्रमुख भूमिका में हैं. इस सीरीज को आप 8 जून से जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं. वाराणसी में फिल्माई गई यह दिलचस्प मजेदार कहानी हमें आईआईटी , बीएचयू के स्टूडेंट्स के जीवन में छिपे हुए कई राज का खुलासा करती है.

Tags: Bhojpuri Song, Pawan singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें