ऑप्टिकल भ्रम वाले चैलेंज हमारा दिमागी परीक्षण करन के लिए जाने जाते हैं. तस्वीर में छुपी चुनौती ऐसा भ्रम पैदा करती है जिसे सुलझाने में दिमाग की दही हो जाती है. जिसमें पहली नजर में आपको लगेगा कि थोड़ी सी मशक्कत कर आप पिक्चर चैलेंज को पूरा कर सकते हैं. मगर ऐसा होता नहीं है. क्योंकि अच्छी खासी दिमागी कसरत के बाद भी लोग नहीं सुलझा पाते ऑप्टिकल भ्रम वाली पहेलियां. हालांकि कठिन होते हुए भी लोग इसमें अपना सिर खपाना पसंद करते हैं, इसकी वजह है कि ऐसे चैलेंजेज दिमाग को तेज करने का काम करते हैं.
ऑप्टिकल भ्रम में तस्वीर आपको अपना सिर खुजलाने पर मजबूर कर देगी. खिलौनों के बीच बैठे उल्लू को 10 सेकंड में खोजने का चैलेंज मिला है. जो किसी के लिए भी आसान नही होगा. मगर इस पहेली की दिक्कत ये है कि सारे खिलौने वाले उल्लू बिल्कुल असली उल्लू की तरह ही हैं. यानी नकली के बीच एक अकेले असली उल्लू की पहचान आपके बुद्धि कौशल का परिचय देगी. और फेल हो गए तो कहलाएंगे बुद्धू.
नकली उल्लुओं के बीच करनी है असली की पहचान
यूँ तो इंटरनेट पर एक से एक भ्रम पैदा करने वाले चैलेंजेस मौजूद है. कहीं किसी आर्टिस्ट ने चैलेंजेज़ को तैयार किया, तो कहीं रेंडम क्लिक से तस्वीर ऐसी बन गयी कि उसकी असलियत समझ पाना मुश्किल हो गया और वो बन गई है ऑप्टिकल भ्रम वाली तस्वीर. चुनौती के तौर पर जो तस्वीर अभी पेश की गई है वो बेहद सीधी सिंपल तस्वीर है. जो किसी टॉय शॉप की है. उसमें ढेर सारे उल्लू वाले खिलौने नजर आ रहे हैं. अब चैलेंज ये है कि उल्लू वाले खिलौनों के बीच एक असली उल्लू बैठा हुआ है. जिसे खोजने में आपको अपनी पैनी नजर और तेज दिमाग का सहारा लेना होगा. मगर ध्यान रहे आपके पास वक्त केवल 10 सेकंड का है.
खिलौनों के बीच बैठे असली उल्लू की में घनचक्कर हो गया दिमाग
बेहद मज़ेदार है असली उल्लू की तलाश वाली चुनौती
गौर से देखेंगे तो आपको उल्लू की तलाश करना आसान हो जाएगा. असली वाला उल्लू सबसे आगे बैठा है. बाकी के चेहरे फर वाले हैं. जबकि असली उल्लू का चेहरा असली भूरी चमड़ी सा है. उम्मीद है बहुत से दिमागदार लोग उस उल्लू को खोजने में कामयाब हो गए होंगे. जो वेस्ट लोथियन के स्कॉटिश उल्लू केंद्र में पैदा हुई थी. आम तौर पर देखे जाने वाले उल्लुओं से अलग दिख रहा ये उल्लू फ्लफ बॉल ब्रीड का है. अपने खास रंग रूप की वजह से ही ये उल्लू अपने इलाके में बेहद लोकप्रिय रहा. किसी ने दुकान के भीतर जाकर उसकी तस्वीरें क्लिक की जिसके बाद इंटरनेट पर वायरल हो गई.
.
Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Quiz, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 17:05 IST








