Jio Cinema ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, पहले फ्री में दिखाया IPL, अब IND vs WI लाइव स्ट्रीमिंग भी मुफ्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

जियो सिनेमा ने क्रिकेट प्रेमियों को दी बड़ी खुशखबरी.
आईपीएल 2023 का लुत्फ फैंस ने फ्री में उठाया है.

नई दिल्ली. भारत में आईपीएल को एक महासमर के रूप में जाना जाता है. इस लीग का लुत्फ उठाने के लिए पिछले कुछ सालों लगातार फैंस को जेब से पैसे खर्च करने पड़े. लेकिन 16वें में सीजन के रोमांच में जियो सिनेमा में आईपीएल (IPL 2023) में चार चांद लगा दिए. फ्री में आईपीएल का मजा उठाने की खबर से फैंस के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी. पूरे सीजन का लुत्फ भारतीय प्रशंसकों ने जियो सिनेमा पर फ्री में उठाया. साथ ही इस एप के जरिए कई लोगों की किस्मत भी चमकी. अब जियो सिनेमा ने एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी खुशखबरी दे दी है.

टीम इंडिया जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. जिसमें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों में दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देंगी. क्रिकबज के मुताबिक इस दौरे पर सभी मुकाबलों का आनंद फैंस फ्री में जियो सिनेमा पर उठा सकते हैं. फैनकोड के पास वेस्टइंडीज क्रिकेट के अधिकार हैं. ड्रीम स्पोर्ट्स, ने इसे वायकॉम18 के अधीन कर दिया है. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले 2 टेस्ट खेलेगी, पहला मुकाबला 12 जुलाई से शुरू होगा जबकि दूसरा टेस्ट 20 से 24 जुलाई को खेला जाएगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज शेड्यूल

1. टेस्ट सीरीज

1. 12-16 जुलाई: पहला टेस्ट डोमिनिका में
2. 20-24 जुलाई: दूसरा टेस्ट त्रिनिदाद में

2. वनडे सीरीज

1. 27 जुलाई: पहला वनडे बारबाडोस में
2. 29 जुलाई: दूसरा वनडे बारबाडोस में
3. 1 अगस्त: तीसरा वनडे त्रिनिदाद में

टी20 सीरीज

1. 4 अगस्त: पहला टी20 त्रिनिदाद में
2. 6 अगस्त: दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय गुयाना में
3. 8 अगस्त: तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय गुयाना में
4. 12 अगस्त: चौथा टी20ई फ्लोरिडा में
5. 13 अगस्त: 5वां टी20 इंटरनेशनल फ्लोरिडा में

Tags: IND vs WI, IPL 2023, Jio Cinema, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें