
प्रशांत कुमार/बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में प्यार के बाद धर्म परिवर्तन कर निकाह और फिर धोखे का मामला सामने आया है. धर्म परिवर्तन कर 12 साल पहले चांद नाम के व्यक्ति ने निकाह किया था. निकाह के 12 साल बीतने के बाद 4 बच्चे हुए और अब पीड़िता को तीन तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया है. न्याय के लिए चार बच्चों के साथ पीड़िता दर-दर की ठोकरें खा रही है. लेकिन बावजूद इसके पीड़िता को कोई इंसाफ नहीं मिला है.
दरअसल गाजियाबाद की रहने वाली पूनम दिल्ली में ब्यूटी पार्लर मेकअप आर्टिस्ट थी और बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र का रहने वाला चांद ऑटो चलाया करता था. पार्लर के स्टाफ को चांद अपने ऑटो में बिठाकर रोजाना छोड़ कर आया करता था. इसी दौरान चांद की नज़दीकियां पूनम से बढ़ गई फिर चांद ने पूनम का धर्म परिवर्तन करा कर निशा नाम रख दिया और निकाह कर लिया.
निशा को तीन तलाक
निकाह के 12 साल बीतने के बाद अब निशा के 4 बच्चे हैं, लेकिन चांद ने अब निशा को तीन तलाक दे दिया है. तीन तलाक मिलने के बाद निशा अपने चारों बच्चों के साथ लगातार पुलिस दफ्तरों के चक्कर काट रही है लेकिन अभी तक निशा को इंसाफ नहीं मिला है.
दिया तीन तलाक
वहीं पूरे मामले में पीड़िता का कहना है कि बुलंदशहर के रहने वाले एक युवक ने 12 साल पहले धर्म परिवर्तन कर निकाह किया था और अब 4 बच्चे हैं, लेकिन अब तीन तलाक दे दिया है और दूसरा निकाह कर लिया है. वह इंसाफ के लिए अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रही है, लेकिन अभी तक कोई इंसाफ नहीं मिला है.
चल रही है जांच
वहीं पूरे मामले में एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना आहार में जांच के लिए भेज दिया है पूरे मामले की जांच कराई जा रही है यदि अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
.
Tags: Conversion case, Triple talaq
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 17:03 IST








