ऑफर सुनकर चकरा जाएगा सिर, करीब 8 हजार में मिल रहा है 16GB रैम वाला फोन, स्टॉक खाली होने से पहले करें ऑर्डर!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दरअसल, Infinix Hot 30i पर फ्लिपकार्ट पर एक अच्छा ऑफर दिया जा रहा है. इस स्मार्टफोन को इस साल मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था. इसके 8GB + 128GB की कीमत 8,999 रुपये लॉन्च के वक्त रखी गई थी. (Image- Infinix)

Infinix Hot 30i का 8GB + 128GB वेरिएंट अभी भी फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये में लिस्टेड है. हालांकि, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर ग्राहक 750 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. इससे फोन की प्रभावी कीमत 8,249 रुपये हो जाएगी. (Image- Infinix) इतना ही नहीं ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर के तहत 8,450 रुपये तक की भी छूट दी जा रही है. इससे फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी. हालांकि, मैक्जिमम डिस्काउंट के लिए फोन का सही कंडीशन में होना जरूरी है. (Image- Infinix) स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड XOS 12 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है. (Image- Infinix) इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर 6nm MediaTek Helio G37 प्रोसेसर मिलता है. हालांकि, वर्चुअल रैम सपोर्ट होने की वजह से 8GB रैम को बढ़ाकर 16GB तक किया जा सकता है. (Image- Infinix) साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा मिलता है. इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. (Image- Infinix)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें