दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने किया कमाल, राष्ट्रीय योग ओलंपियार्ड में करेगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



कैलाश कुमार / बोकारो. जेसीईआरटी द्वारा रांची में आयोजित राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में बोकारो के गोमिया प्रखंड के मध्य विद्यालय हजारी के कक्षा आठवीं की छात्रा अन्नी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र स्तरीय योग ओलंपियाड में जगह बनाई है. इस राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था. जिसमें कुल 16 बच्चों का चयन राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है. राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में चयनित बच्चे भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय योग ओलंपियाड में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

टीचर बनने का है सपना

अन्नी ने बताया कि वह बीते 2 सालों से योगा की ट्रेनिंग कर रही है. योग सीखने की रुचि उन्हें अपने योगा टीचर लोबिन सर को देखकर हुई.
उन्होंने विद्यालयों में सभी बच्चों को योग के लिए प्रोत्साहित किया और सभी बच्चों को योग के फायदे के बारे में भी बताया. अन्नी ने बताया कि वह भविष्य में टिचर बनना चाहती है क्योंकि उन्हें पढ़ना और पढ़ाना बहुत पसंद है. योगा सीखने के दौरान अन्नी को कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जैसे शुरुआत में प्राणायाम के दौरान शरीर में काफी ज्यादा दर्द और तकलीफ होती थी.

कम संसाधन होने पर भी बेहतर प्रदर्शन किया
बोकारो की गोमिया प्रखंड की अन्नी बहुत ही साधारण परिवार से आती है. जहां उनके पिता नवीन प्रसाद दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं. वहीं उनकी माता ललिता देवी गृहिणी है. अन्नी के पिता नवीन ने बताया कि वह अपनी बेटी की सफलता से काफी खुश है, क्योंकि इतने कम संसाधन होने के बावजूद भी अन्नी ने बेहतर प्रदर्शन किया है. वह इसी तरह कि मेहनत करती रहे और अपने जीवन में सफलता हासिल करें. योग ओलंपियाड मुख्य रूप से दो कैटेगरी प्राइमरी और सेकेंडरी विंग में आयोजित किया जाता है. जिसमें 10 से 14 साल के बच्चों को अपर विंग वहीं 15 से 16 साल के बच्चों को सेकेंडरी विग में रखा जाता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें