जाना चाहते हैं वृंदावन तो रुक जाइए, भगवान जगन्नाथ को हो गया है बुखार; इलाज के लिए क्वारंटीन!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सच्चिदानंद/पटना. गर्मी की छुट्टी हो गई है. लोग छुट्टी मनाने अलग-अलग जगहों पर जाने के लिए प्लान कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी बिहार से वृंदावन की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस वक्त भगवान जगन्नाथ का दर्शन नहीं जो पाएगा. आप मंदिर तो पहुंच जाएंगे, लेकिन भगवान जगन्नाथ आपको दर्शन नहीं देंगे. क्योंकि आजकल उनकी तबियत खराब चल रही है. आने वाले 15 दिनों के लिए वो क्वारंटीन में रहेंगे. चौंकिए मत, यह सच है.

बीते दिनों विभिन्न नदियों के जल, जड़ी-बूटी और फलों के रस से एक घंटे तक उनका अभिषेक कराया गया. इसके बाद जगन्नाथ जी बीमार हो गए. ज्यादा स्नान के कारण भगवान को बुखार (ज्वर) आ गया है.अब 15 दिन मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए. इन 15 दिनों में आयुर्वेद पद्धति से जगन्नाथ जी का इलाज होगा. इसके बाद 20 जून को रथयात्रा के रूप में नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगे.

क्या है बीमार होने का तर्क
मंदिर के महंत ज्ञान प्रकाश पूरी महाराज का कहना है कि मान्यता है कि अत्यधिक स्नान से भगवान को ज्वर( बुखार) आ जाता है. इसके कारण वह एकांत में यानि अपने विश्राम कक्ष में 15 दिन के लिए चले जाते हैं. इस दौरान भक्त उनके दर्शन नहीं कर पाते हैं. हालांकि मंदिर के पुजारी भगवान की पूजा विधि विधान से करते हैं. भगवान के स्वस्थ होने के बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष दूज के दिन रथ में विराजमान होकर निकलते हैं, जिसे रथ यात्रा कहा जाता है.

आपके शहर से (पटना)

स्कंध पुराण में मिलता है वर्णन
वृंदावन स्थित जगन्नाथ मंदिर के महंत के अनुसार वृंदावन स्थित जगन्नाथ मंदिर करीब 500 वर्ष पुराना है. कहा जाता है कि उड़ीसा प्रांत के जगन्नाथ धाम में भगवान जगन्नाथ के परम भक्त माधव दास रहते थे. एक बार माधव दास को अतिसार हो गया. इससे वह इतने कमजोर हो गए कि उठ बैठ नहीं सकते थे. इसके बावजूद उन्होंने भगवान की सेवा नहीं छोड़ी. इस सेवा से भगवान प्रसन्न हो गए और भक्त की सेवा करने भगवान खुद प्रकट हो गए. इसपर भक्त माधव बोले कि प्रभु आप चाहते तो मेरी बीमारी ठीक कर देते. इस पर भगवान ने माधव दास से कहा कि जो होना है वह होकर रहेगा. अभी तुम्हारे हिस्से में 15 दिन का रोग बचा है, जिसे मुझे दे दें. भगवान ने अपने भक्त का 15 दिन का रोग ले लिया. यही वजह है कि भगवान तभी से हर वर्ष 15 दिन के लिए अस्वस्थ होते हैं.

Tags: Jagannath rath yatra news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें