4 महीने का समय, 50000 रुपये की लागत: बनारस के बुनकरों ने दुप्पटे पर उकेरा राम मंदिर, PM MODI से है खास कनेक्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: भगवान राम के जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की हूबहू तस्वीर को बनारसी साड़ी बनाने वाले बनारस के बुनकरों ने दुप्पटे पर उकेरा है. राम मंदिर वाले इस खास दुप्पटे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए तैयार किया गया है. इसे बनाने में करीब साढ़े 4 महीने का वक्त लगा है. ये दुप्पटा पूरी तरह हैंडमेड हैं.

दुप्पटे को तैयार करने वाले सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसे प्योर सिल्क के धागे से बनाया गया है. इसके अलावा इसमें सिल्वर की जरी का इस्तेमाल भी हुआ है. इसे बुनकारी की प्राचीन कला उच्चन्त बुनकारी से तैयार किया गया है. इसे बनाने में किसी भी मशीन का प्रयोग नहीं हुआ है. इसके अलावा इस दुप्पटे पर दोनों तरफ राम मंदिर की आकृति को उकेरा गया है. बताते चलें कि इस दुप्पटे को तैयार करने में करीब 45 से 50 हजार रुपये खर्च हुए हैं.

पीएम मोदी पहनकर करें लोकार्पण
सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी महीने में राम मंदिर का लोकार्पण किया जा सकता है. ऐसे में जब भी प्रभु श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे पहनकर ही उसका लोकार्पण करें. इसी के लिए उन्होंने इस दुप्पटे को तैयार किया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 16:15 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें